{"_id":"60c4e5b8e20e151a7c5b14b2","slug":"rishabh-pant-smashes-ton-shubman-gill-hits-85-in-intra-squad-simulation-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"WTC: फाइनल से पहले जमकर चला ऋषभ पंत का बल्ला, अभ्यास मैच में जड़ा जोरदार शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC: फाइनल से पहले जमकर चला ऋषभ पंत का बल्ला, अभ्यास मैच में जड़ा जोरदार शतक
Sat, 12 Jun 2021 10:20 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:20 PM IST
सार
- पंत ने 94 गेंद में नाबाद 121 रन बनाए
- शुभमन गिल ने 85 रन की पारी खेली
- ईशांत शर्मा ने 36 रन देकर तीन विकेट झटके
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (डब्ल्यूटीसी) से पहले भारतीय टीम के भीतर आपस में खेले गए अभ्यास मैच में ऋषभ पंत ने नाबाद शतक जमाया जबकि सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 85 रन की पारी खेली। दो टीमों की कप्तानी विराट कोहली और केएल राहुल ने की। एक टीम में सारे बल्लेबाज और दूसरी में नियमित गेंदबाजों के साथ राहुल, ऋद्धिमान साहा और हनुमा विहारी थे।
विज्ञापन
पंत ने 94 गेंद में नाबाद 121 रन बनाए। वहीं, रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए गिल ने 135 गेंद में 85 रन की पारी खेली। समझा जाता है कि आउट होने के बाद भी बल्लेबाजों को खेलने के कई मौके दिए गए। अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने 36 रन देकर कोहली की टीम के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। दूसरे दिन बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो फुटेज में कप्तान कोहली लंबे समय बाद गेंदबाजी करते दिखे, जिन्होंने राहुल को गेंद डाली।
विज्ञापन