IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयस अय्यर को दिया झटका, कप्तानी को लेकर किया बड़ा फैसला
दिल्ली कैपिटल्स टीम प्रबंधन ने आईपीएल के बाकी मैचों के लिए भी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ही कप्तान बनाए रखने का फैसला किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में भी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ही रहेंगे। इस बात की जानकारी बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दी है। उन्होंने बताया, कप्तानी की घोषणा करना महज एक औपचारिकता होगी, क्योंकि फ्रेंचाइजी की पहली पसंद ऋषभ पंत है। पिछले हफ्ते स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल प्रबंधन की मदद से सीजन के लिए कुछ प्रोमो शूट किए। इस दौरान सभी टीमों के कप्तान मौजूद थे, जो इस समय इंग्लैंड में हैं और आईपीएल में अपनी टीम की अगुवाई करते हैं। इनमें विराट कोहली (आरसीबी), रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस), केएल राहुल (पंजाब किंग्स) और ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स) भी थे।'
पंत ही संभालेंगे बाकी मैचों में टीम की कमान
सूत्र ने आगे कहा, 'अगर बीसीसीआई-आईपीएल को किसी अन्य कप्तान (दिल्ली कैपिटल्स) के बारे में पता होता तो यह प्रोमो शूट नहीं होता। इसलिए फ्रेंचाइजी इसकी घोषणा अभी करे या कुछ दिनों के बाद। पंत सीजन के बाकी बचे मुकाबलों में टीम की कमान संभालेंगे, इसकी पूरी संभावना है।' गौरतलब है कि अय्यर कंधे की चोट के कारण आईपीएल 2021 के पहले चरण में नहीं खेल पाए थे। अय्यर की गैरमौजूदगी में फ्रेंचाइजी ने पंत को टीम की कमान जिम्मेदारी सौंपी थी। मगर अय्यर अब पूरी तरह फिट हो गए हैं। मगर फ्रेंचाइजी ने पंत को ही दूसरे चरण में टीम की कमान सौंपी है। बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। श्रेयस अय्यर पहले से ही यूएई में अपने फिटनेस कोच के साथ मौजूद हैं।
दिल्ली पहले स्थान पर
पंत की कप्तानी में आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। बता दें कि दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे।
अय्यर 2018 से टीम का कप्तान
अय्यर ने 2018 से टीम की कमान संभाली है। उन्होंने बल्लेबाजी में खास प्रदर्शन किया है। 79 मैचों में उन्होंने 31.43 की औसत से 2200 रन बनाए हैं। युवा बल्लेबाज ने छह सीजन खेले, जिसमें से चार सीजन में 400 रन का आंकड़ा पार किया। 2019 में खिताब से चूकी दिल्ली की टीम की नजरें खिताब पर होगी।