{"_id":"690ef86ffbfc6d2e800d12d3","slug":"rishabh-pant-retires-hurt-during-india-a-vs-south-africa-a-second-unofficial-test-in-bengaluru-2025-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishabh Pant: तीन महीने बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत फिर चोटिल, द. अफ्रीका-ए के खिलाफ मैच में हुए रिटायर्ड हर्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rishabh Pant: तीन महीने बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत फिर चोटिल, द. अफ्रीका-ए के खिलाफ मैच में हुए रिटायर्ड हर्ट
Sat, 08 Nov 2025 01:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:29 PM IST
सार
ऋषभ पंत की यह चोट भारत टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है। तीन महीने बाद वापसी के बाद उनका दोबारा चोटिल होना उनके आगामी टेस्ट सीरीज में खेलने की संभावना पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल बीसीसीआई मेडिकल टीम उनकी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ए के कप्तान ऋषभ पंत को शनिवार को बंगलूरू में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन चोट लगने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा। मैच बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा था, जहां भारत ए की टीम 108 रन पर चार विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी।
विज्ञापन
लगातार दो बार लगी चोट
सुबह के सत्र में पंत को पहले बाएं हाथ पर गेंद लगी और कुछ ही देर बाद ग्रोइन क्षेत्र में भी चोट लगी। दोनों बार गेंदबाज शेपो मोरेकी थे, जिनकी गेंदें तेज और अंदर आती हुई थीं। दो मेडिकल ब्रेक के बाद भी दर्द बढ़ने के कारण पंत को रिटायर हर्ट होना पड़ा। उनकी जगह ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी करने उतरे।

वापसी के बाद फिर चोट की चिंता
यह सीरीज पंत के लिए बेहद अहम मानी जा रही थी, क्योंकि वे तीन महीने के अंतराल के बाद मैदान पर लौटे थे। जुलाई में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान उन्हें पैर में फ्रैक्चर हुआ था, जिसके बाद वे लंबे रिहैब से गुजर रहे थे। इस टेस्ट सीरीज को पंत की फिटनेस की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा था। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से फिलहाल पंत की चोट पर अपडेट का इंतजार है।

पहले मैच में शानदार प्रदर्शन
इससे पहले खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में पंत ने शानदार 90 रन (113 गेंदों में) की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत भारत ए ने तीन विकेट से जीत हासिल की थी। उस पारी ने पंत की लय और आत्मविश्वास दोनों को लौटाया था, लेकिन दूसरी टेस्ट में लगी नई चोट ने चिंता बढ़ा दी है।

सीनियर टीम से खेलने पर संशय
बीसीसीआई ने हाल ही में पंत को भारत की सीनियर टेस्ट टीम में भी शामिल किया था, जो 14 से 18 नवंबर तक कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में 22 से 26 नवंबर तक होना है। अब देखना यह होगा कि पंत की चोट कितनी गंभीर है और क्या वे सीनियर टीम के लिए फिट रह पाएंगे या नहीं।