{"_id":"6745841315223e53e7088791","slug":"rishabh-pant-posted-a-goodbye-message-to-delhi-capitals-and-its-fans-reminiscing-his-9-years-at-the-franchise-2024-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: पंत और दिल्ली का नौ साल का साथ टूटा, पूर्व कप्तान ने फ्रेंचाइजी का जताया आभार; भावुक पोस्ट किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: पंत और दिल्ली का नौ साल का साथ टूटा, पूर्व कप्तान ने फ्रेंचाइजी का जताया आभार; भावुक पोस्ट किया
Tue, 26 Nov 2024 01:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 26 Nov 2024 01:47 PM IST
सार
पंत को लखनऊ ने मेगा नीलामी में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। लखनऊ ने पंत के लिए 20.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन दिल्ली ने राइट टू मैच कार्ड का प्रयोग किया। हालांकि, लखनऊ ने फिर 27 करोड़ का प्रस्ताव दिया और दिल्ली ने हाथ पीछे खींच लिए।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिल्ली फ्रेंचाइजी को गुडबॉय कहा। पंत और दिल्ली का नौ साल का साथ अब टूट गया है और उन्होंने लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ जुड़ने से पहले फ्रेंचाइजी और प्रशंसकों को धन्यवाद कहा है। पंत को लखनऊ ने मेगा नीलामी में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। लखनऊ ने पंत के लिए 20.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन दिल्ली ने राइट टू मैच कार्ड का प्रयोग किया। हालांकि, लखनऊ ने फिर 27 करोड़ का प्रस्ताव दिया और दिल्ली ने हाथ पीछे खींच लिए।
विज्ञापन
नीलामी में रिकॉर्ड दाम पर बिके थे पंत
मेगा नीलामी में पंत को लेने के लिए कई टीमों ने रुचि जताई थी। सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), दिल्ली और लखनऊ के बीच पंत को लेने के लिए होड़ लगी थी। नीलामी में जब पंत की रकम 11 करोड़ पहुंची तो आरसीबी पीछे हट गया, लेकिन लखनऊ और हैदराबाद के बीच 20.50 करोड़ तक वार होती रही। इसके बाद हैदराबाद भी पीछे हट गया। दिल्ली के आरटीएम कार्ड इस्तेमाल करने के कारण पंत रिकॉर्ड दाम पर बिके। पंत आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा दाम पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए थे।

पंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, विदाई लेना कभी आसान नहीं होता। दिल्ली कैपिटल्स के साथ सफर अद्भुत से कम नहीं रहा। मैदान के रोमांच से लेकर मैदान के बाहर के पल तक, मैं उन तरीकों से विकसित हुआ हूं जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं एक युवा के तौर पर इस टीम से जुड़ा था और पिछले नौ साल तक टीम के साथ रहा।
पंत ने प्रशंसकों के लिए लिखा, इस यात्रा को सार्थक बनाने वाले आप, प्रशंसक हैं। आपने मुझे गले लगाया, मेरा हौसला बढ़ाया और मेरे जीवन के सबसे कठिन दौर में मेरे साथ खड़े रहे। अब मैं आगे बढ़ रहा हूं तो मैंने अपने दिल में आपका प्यार और समर्थन साथ रखा है। जब भी मैं मैदान पर उतरूंगा तो आपका मनोरंजन करने के लिए तत्पर रहूंगा। मेरा परिवार बनने और इस यात्रा को इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद।

View this post on Instagram
पंत संभालेंगे लखनऊ की कमान?
माना जा रहा है कि पंत आगामी सीजन में लखनऊ फ्रेंचाइजी की कमान संभालते नजर आएंगे। आईपीएल 2024 तक लखनऊ के लिए खेलने वाले राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा होंगे।