{"_id":"5abf0d0a4f1c1bf1618b496c","slug":"rishabh-pant-is-working-to-reform-his-skills-with-the-help-of-ravi-shastri","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL के लिए खास स्किल पर काम कर रहे हैं रिषभ पंत, शास्त्री ने दी है यह सलाह ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के लिए खास स्किल पर काम कर रहे हैं रिषभ पंत, शास्त्री ने दी है यह सलाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 31 Mar 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
रिषभ पंत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत हाल ही में खत्म हुई निदाहास टी20 ट्रॉफी में अपने बल्ले से कोई कमाल नहीं कर पाए लेकिन अब वह हेड कोच रवि शास्त्री की सलाह पर आईपीएल शुरू होने से पहले एक खास स्किल पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
पंत श्रीलंका में खेले गए दो मैचों में 23 और 7 रन ही बना पाने में कामयाब रहे थे। लेकिन इससे ठीक पहले वह रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगा चुके थे और उनसे बड़े रनों की उम्मीद थी लेकिन वह ऐसा कर पाने में कामयाब नहीं रहे।
विज्ञापन
शुक्रवार को पंत ने कहा मैं अपने कोच तारक सिंह के साथ मिलकर अपनी फिटनेस और स्किल पर मेहनत कर रहा हूं। इसके अलावा मेरी हेड कोच रवि शास्त्री से भी बात हुई है और उन्होंने मुझे खास स्किल पर काम करने को कहा है, जिस पर मैं काम रहा हूं।
विज्ञापन
पंत ने कहा कि जब भी मैं आईपीएल खेलता हूं तो एक ही मकसद रहता है इस टूर्नामेंट को जीतना और यह मानसिकता टीम के नए कप्तान गौतम गंभीर का भी है। यह नहीं हमारे नए कोच रिकी पोंटिंग का भी यह माइंडसेट है। पोंटिंग सर के टीम में आने से एक पॉजिटिविटी आई है, जो टीम के लिए बेहतर संकेत हैं। इन सब के बीच मैं मानता हूं कि इस बार जरूर चीजें बदलेंगी।