फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant is still work in progress says Former India wicketkeepers

IPL के सुपरहीरो ऋषभ पंत टेस्ट में निकले फिसड्डी, टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर्स ने लगाई क्लास

Tue, 11 Sep 2018 08:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant is still work in progress says Former India wicketkeepers
Rishabh Pant

ऋषभ पंत की इंग्लैंड में विकेटकीपिंग अच्छी नहीं रही और पूर्व भारतीय विकेटकीपरों का मानना है कि उन्हें टेस्ट स्तर का भरोसेमंद विकेटकीपर बनने के लिए अभी काफी सुधार करने की जरूरत है। इस 20 वर्षीय विकेटकीपर ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज की छह पारियों में 76 बाई रन दिए। हालांकि इनमें से 20-25 रन उनकी गलती के कारण नहीं गए। 

विज्ञापन


पूर्व भारतीय विकेटकीपर नयन मोंगिया, किरण मोरे और दीप दासगुप्ता का मानना है कि पंत को अभी काफी सुधार करने की जरूरत है, लेकिन इसके साथ ही उनका मानना है कि चयनकर्ताओं का युवा विकेटकीपरों को लेकर स्पष्ट नीति होनी चाहिए क्योंकि ऋद्धिमान साहा का अभी अगले तीन या चार महीने तक खेलना संभव नहीं है।

विज्ञापन

Rishabh Pant is still work in progress says Former India wicketkeepers
rishabh pant

मोंगिया ने कहा, 'वह (पंत) अभी नया है और मुझे लगता है कि आईपीएल फॉर्म के आधार पर खिलाड़ी का चयन करना गलत नीति है। विकेटकीपिंग के उनके बेसिक्स सही नहीं है। मेरी चिंता यह है कि अगर वह इंग्लैंड में स्पिनरों के सामने विकेटकीपिंग नहीं कर पा रहा है तो उसे उप महाद्वीप में चौथे या पांचवें दिन काफी समस्या होगी।'

मोंगिया से पूछा गया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज में किसे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए तो उन्होंने पार्थिव पटेल का नाम लिया।  उन्होंने कहा, 'पार्थिव दक्षिण अफ्रीका में दूसरा विकेटकीपर था। वह कैसे योजना से बाहर हो गया पता नहीं है।

Rishabh Pant is still work in progress says Former India wicketkeepers
parthiv patel

मुझे लगता है कि उन्हें पार्थिव को आजमाना चाहिए लेकिन यह चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है। मैं नहीं जानता कि एनसीए में युवा विकेटकीपरों के लिये लंबी अवधि के शिविर क्यों नहीं लगाये जाते हैं।' मोंगिया जहां पार्थिव की वापसी चाहते हैं वहीं दीप दासगुप्ता का मानना है कि चयनकर्ता आगामी सीरीजओं के लिये अनुभव को तरजीह दे सकते हैं। 

दासगुप्ता ने कहा, 'ऋषभ पंत अभी युवा है और उसे अच्छी तरह से तैयार करने की जरूरत है। विकेटकीपिंग में उसे अभी काफी विभागों में सुधार करने की जरूरत है लेकिन मैं नहीं चाहता कि किसी खिलाड़ी को एक सीरीज के बाद बाहर किया जाए।' दासगुप्ता से पूछा गया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिये वह किसे विकेटकीपर चुनना चाहेंगे उन्होंने इसे मुश्किल सवाल बताया। 

विज्ञापन

Rishabh Pant is still work in progress says Former India wicketkeepers
किरण मोरे - फोटो : getty

उन्होंने कहा, 'पार्थिव ने हाल में दलीप ट्रॉफी मैच में 80 रन बनाये। पार्थिव या डीके (दिनेश कार्तिक) की क्या संभावनाएं हैं आप जानते हैं। इसलिए अगर आप अगले छह मैचों (आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट सहित) की बात कर रहे हैं तो फिर इन दोनों को मौका देने में मुझे कोई गुरेज नहीं।' चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष किरण मोरे का मानना है कि पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक और मौका देना चाहिए। 

मोरे ने कहा, 'मैं उसे एक और टेस्ट मैच में मौका देना चाहूंगा। उसने कोई कैच नहीं टपकाया हालांकि उसने काफी बाई रन दिये। वह प्रतिभाशाली है। उम्मीद है इससे उससे उसकी बल्लेबाजी प्रभावित नहीं होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed