Rishabh Pant: आईपीएल 2024 में होगी ऋषभ पंत की वापसी? बीसीसीआई ने विकेटकीपर बल्लेबाज की फिटनेस पर दिया यह अपडेट
ऋषभ पंत को फिट घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को बीसीसीआई ने विकेटकीपर बल्लेबाज की हेल्थ पर बड़ा अपडेट दिया। उन्हें एनसीए से फिटनेस सर्टिफिकेट मिल गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चोट की वजह से टीम इंडिया से बाह चल रहे पंत पिछले कुछ वक्त से बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में थे, जहां 26 वर्षीय खिलाड़ी को रिहैब के साथ-साथ अभ्यास करते भी देखा जा रहा था। अब वह पूरी तरह फिट हो गए हैं और आईपीएल 2024 में वापसी के लिए तैयार हैं।
🚨 𝗨𝗽𝗱𝗮𝘁𝗲 𝗼𝗻 𝗥𝗶𝘀𝗵𝗮𝗯𝗵 𝗣𝗮𝗻𝘁:
After undergoing an extensive 14-month rehab and recovery process, following a life-threatening road mishap on December 30th, 2022, @RishabhPant17 has now been declared fit as a wicket-keeper batter for the upcoming #TATA @IPL 2024…विज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) March 12, 2024
आईपीएल 2024 के लिए तैयार हैं पंत
बीसीसीआई ने पंत को फिट घोषित करते हुए कहा, "30 दिसंबर, 2022 को रूड़की, उत्तराखंड के पास एक जानलेवा सड़क दुर्घटना के बाद 14 महीने के रिहैब से गुजरने के बाद ऋषभ पंत को अब आगामी आईपीएल के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किया गया है।"
🚨 NEWS 🚨
— BCCI (@BCCI) March 12, 2024
Ahead of the #TATA @IPL 2024, the BCCI has issued the following medical and fitness updates for Rishabh Pant, Prasidh Krishna & Mohd. Shami.
Details 🔽 #TeamIndiahttps://t.co/VQDYeUnnqp
प्रसिद्ध कृष्णा नहीं खेलेंगे आईपीएल
वहीं, बोर्ड ने दो अन्य खिलाड़ियों को लेकर भी अपडेट दिया है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर बोर्ड ने कहा, "23 फरवरी, 2024 को प्रसिद्ध कृष्णा की बाएं समीपस्थ क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी हुई। वर्तमान में बीसीसीआई मेडिकल टीम द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है और वह जल्द ही नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैब फिर से शुरू करेंगे। वह आगामी टाटा आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।"
#WATCH | BCCI Vice President Rajeev Shukla says "Rishabh Pant has been declared fit for batting and wicketkeeping. He was injured in an accident. BCCI provided all possible help to him and now he is coming back on the ground. We hope he will perform very well in the future...The… https://t.co/fJCRPyQGeq pic.twitter.com/tBNdYZscgY
— ANI (@ANI) March 12, 2024
शमी पर आया यह अपडेट
इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया गया है। हाल ही में उनकी सर्जरी हुई थी। बोर्ड ने कहा, "तेज गेंदबाज की दाहिनी एड़ी की समस्या के लिए 26 फरवरी, 2024 को सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और उन्हें आगामी टाटा आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया गया है।"