{"_id":"6364f0af957fd773e57f6854","slug":"rishab-shetty-meets-ab-de-villiers-praised-the-actor-s-latest-blockbuster-kantara","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"De Villiers And Rishabh: एबी डिविलियर्स से मिले ऋषभ शेट्टी, साथ मिलकर दोनों बोले- कांतारा, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
De Villiers And Rishabh: एबी डिविलियर्स से मिले ऋषभ शेट्टी, साथ मिलकर दोनों बोले- कांतारा, देखें वीडियो
Fri, 04 Nov 2022 04:29 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 04 Nov 2022 04:29 PM IST
सार
एबी डिविलियर्स भारत में सबसे लोकप्रिय विदेशी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कांतारा फिल्म के अभिनेता रिषभ शेट्टी के साथ मुलाकात की और उनकी फिल्म की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
एबी डिविलियर्स और ऋषभ शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने बॉक्स ऑफिस में कमाल का प्रदर्शन किया और वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म की सफलता ने ऋषभ शेट्टी को सुपर स्टार बना दिया है। इस बीच ऋषभ शेट्टी ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के साथ मुलाकात की। इस दौरान डिविलियर्स ने कांतारा फिल्म की जमकर तारीफ की।
ऋषभ ने कांतारा फिल्म में अभिनय भी किया है और वह इस फिल्म के निर्देशक भी हैं। यह फिल्म उनके करियर की सबसे सफल फिल्म हैं। रजनीकांत से लेकर प्रभास और राम गोपाल वर्मा जैसे दिग्गजों ने इस फिल्म की तारीफ की है। इसके बाद क्रिकेट जगत में भी इस फिल्म की तारीफ हो रही है और डिविलियर्स ने इस फिल्म को लेकर अपना प्यार जाहिर किया है। हाल ही में शामने आए वीडियो में वह ऋषभ के साथ नजर आ रहे हैं और बड़े जोश के साथ 'कांतारा' चिल्लाते हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2023 में बैंगलोर के साथ होंगे डिविलियर्स
आईपीएल में लंबे समय तक रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेलने वाले एबी डिविलियर्स अब क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अगले आईपीएल में वह अपनी चहेती टीम बैंगलोर के साथ नजर आएंगे। हालांकि, डिविलियर्स मैच नहीं खेलेंगे, लेकिन सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होंगे। उन्हें टीम का मेंटॉर या इससे मिलती-जुलती कोई भूमिका मिल सकती है।
क्या हैं कांतारा?
कांटारा एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। ऋषभ शेट्टी ने इसका निर्देशन किया है। वह इस फिल्म के अभिनेता भी हैं। यह फिल्म कांबला और बूटा कोला की पारंपरिक संस्कृति के बारे में बताती है। ऋषभ शेट्टी के अलावा किशोर, अच्युत कुमार, प्रकाश थुमिनाद, प्रमोद शेट्टी और नवीन डी पाडिल ने इस फिल्म में अभिनय किया है। यह विजय किरगंदूर के होम्बले फिल्म्स बैनर के तहत इसका निर्माण हुआ है।
ऋषभ ने पहले संकेत दिया था कि वह कांटारा का सीक्वल बना सकते हैं, क्योंकि फिल्म में कई पहलू हैं जिन्हें आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ पात्रों की कहानी का पता लगाने के लिए प्रीक्वल भी बनाया जा सकता है।

View this post on Instagram