फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rinku singh to build a sports Hostel in aligarh for poor cricketers

Rinku Singh Hostel: गरीब क्रिकेटरों के लिए हॉस्टल बना रहे रिंकू, खर्च करेंगे 50 लाख रुपये, कोच ने दी जानकारी

Wed, 19 Apr 2023 03:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 03:02 PM IST
सार

इस हॉस्टल में 14 कमरे होंगे और एक कमरे में चार खिलाड़ियों के रहने की जगह होगी। रिंकू ने खुद आईपीएल खेलने के लिए काफी संघर्ष किया है और वह अपने जैसे खिलाड़ियों की मदद करना चाहते हैं। 
 

विज्ञापन
Rinku singh to build a sports Hostel in aligarh for poor cricketers
रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह कई साल से इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं। वह टीम के लिए मैच भी खेलते रहे हैं, इस साल उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2018 में अपना पहला आईपीएल मैच खेला था, लेकिन इस साल उन्होंने गुजरात के खिलाफ मैच में आखिरी पांच गेंदों में पांच छक्के लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई। इसके साथ ही क्रिकेट जगत में सभी को रिंकू सिंह के बारे में पता चला। 
विज्ञापन


बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अधिकतर मौकों पर एक छोर संभालकर बल्लेबाजी करता है और मैच को अंत तक ले जाने की कोशिश करता है। आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बनाकर रिंकू मैच जिताने की कोशिश करते हैं और गुजरात के खिलाफ वह ऐसा करने में सफल भी रहे थे। 
विज्ञापन


रिंकू सिंह एक ओवर में पांच छक्के लगाने के बाद सुर्खियों में बने हुए हैं। अभावों में पले-बढ़े रिंकू ने लगातार संघर्ष और मेहनत कर एक क्रिकेटर के रूप में अपना करियर बनाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिंकू अब अपने जैसे कई खिलाड़ियों की मदद करना चाहते हैं। इसी वजह से वह अलीगढ़ में एक हॉस्टल बनाने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 50 लाख रुपये खर्च किए हैं। यह हॉस्टल अगले महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में रिंकू के बचपन के कोच मसूदज-जफर अमिनी के हवाले से लिखा गया “वह हमेशा उन युवा खिलाड़ियों के लिए एक छात्रावास बनाना चाहते थे, जिनके पास अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय संसाधन नहीं हैं। वह अब आर्थिक रूप से मजबूत हैं और अपने सपने को साकार कर रहे हैं। रिंकू ने टीम में शामिल होने से लगभग तीन महीने पहले काम शुरू किया था। छात्रावास में 14 कमरे होंगे और प्रत्येक में चार खिलाड़ी रह सकते हैं। एक शेड भी बनाया जा रहा है। अलग शौचालय भी बन रहे हैं। खिलाड़ी कैंटीन में भोजन कर सकेंगे। इसमें करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे और पूरा खर्च रिंकू उठा रहे हैं।'


रिंकू सिंह ने इस सीजन में केकेआर के लिए पांच मैच में 162.62 के स्ट्राइक रेट से 174 रन बनाए हैं। उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है। हालांकि, उनकी सबसे यादगार पारी गुजरात टाइटंस के खिलाफ आई, जब उन्होंने आखिरी ओवर में यश दयाल पर लगातार पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed