PAK vs BAN: पाकिस्तान टीम में अनबन? कप्तान मसूद ने कंधे पर रखा हाथ तो शाहीन ने गुस्से में हटाया, देखें वीडियो
पाकिस्तान की टीम अपने ही पिच को पढ़ने में विफल रही और एक भी स्पेशलिस्ट स्पिनर को टीम में नहीं लिया। इसके विपरीत बांग्लादेश ने अपने स्पिनर्स पर भरोसा दिखाया और दूसरी पारी में उन्हें इसका फायदा मिला, जब पाकिस्तान की पूरी टीम दूसरी पारी में 146 रन पर सिमट गई और बांग्लादेश को पांचवें दिन एक सत्र रहते महज 30 रन का लक्ष्य मिला।
विस्तार
अफरीदी और मसूद में अनबन
When there is no unity!
— Shaharyar Azhar (@azhar_shaharyar) August 25, 2024
There is no will!#PAKvsBAN pic.twitter.com/G4m2sjLyyC
Big fight between pct players,
— AB de villiers (parody) (@virashtra18) August 24, 2024
Pakistani captain Shan masood angry on Babar azam drop catch and his performance😭😭😭 pic.twitter.com/BVhTtfzSW6
मैच में क्या हुआ?
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सबसे पहला टेस्ट 29 अगस्त 2001 से खेला गया था। करीब 23 साल में यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट में हराया है। इस बीच दोनों देशों के बीच 14 टेस्ट खेले गए हैं और 12 टेस्ट पाकिस्तान ने जीते हैं। एक बांग्लादेश ने जीता है और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। वहीं, पाकिस्तान की यह अपने घर में एक और शर्मनाक हार है। टीम चार मार्च 2022 के बाद अपने घर में नौ टेस्ट खेल चुकी है और पांच मुकाबले हार चुकी है। चार टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।