फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ricky Ponting to join Australia coaching staff for icc World Cup 2019

ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के लिए इस दिग्गज को बनाया टीम का सहायक कोच

Fri, 08 Feb 2019 10:16 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 08 Feb 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
Ricky Ponting to join Australia coaching staff for icc World Cup 2019
australia cricket team

पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को इंग्लैंड में मई-अगस्त में होने वाले विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का सहायक कोच बनाया गया है। उनका फोकस बल्लेबाजी पर होगा। पांच विश्व कप खेलकर तीन जीतने वाले पोंटिंग की नियुक्ति गेंदबाजी कोच डेविड साकेर के इस्तीफे के एक दिन बाद हुई। 

विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा कि पोंटिंग वनडे बल्लेबाजों पर काम करेंगे, जबकि मौजूदा बल्लेबाजी कोच ग्रीम हिक एशेज की तैयारी में व्यस्त हैं। मुख्य कोच जस्टिन लेंगर ने कहा कि वह बल्लेबाजों ही नहीं बल्कि पूरी टीम के मार्गदर्शक हैं। 
विज्ञापन


हम मिलकर विश्व कप जीतने के लिए प्रयास करेंगे। उनकी खेल की समझ कमाल की है। उन्हें पता है कि इस स्तर पर कैसा प्रदर्शन करना है। पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने दो विश्व कप (2003 और 2007) जीते हैं। इन दोनों विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम अजेय रही। उन्होंने 375 वनडे और 168 टेस्ट मैच खेले हैं। पोंटिंग ने कहा कि मैं कोचिंग ग्रुप के साथ जुड़ने के लिए बेताब हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed