फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ricky Ponting Starts New Innings as MI Coach

भारत में अब नई भूमिका में दिखेंगे रिकी पोंटिंग

Wed, 01 Apr 2015 03:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 01 Apr 2015 03:04 PM IST
विज्ञापन
Ricky Ponting Starts New Innings as MI Coach

ऑस्ट्रेलिया को 2 बार वर्ल्ड कप जीतवाने वाले रिकी पोंटिंग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब एक नई भूमिका के साथ मैदान पर उतर चुके हैं।

विज्ञापन


दुनिया के सबसे सफलतम कप्तान रहे पोंटिंग अब हेड कोच की भूमिका में अपना जलवा दिखाने जा रहे हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)  में मुंबई इंडियंस के कोच की भूमिका में उतरे हैं। 8 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल-8 के लिए पोंटिग ने कोचिंग का काम सोमवार से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बेहतरीन बल्लेबाज रहे पोंटिंग ने अपनी कप्तान में ऑस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 में वर्ल्ड चैंपियन बनवाया था। अब वह 2013 की आईपीएल चैंपियन को अपनी कोचिंग से आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अभी एकत्र नहीं हुए हैं और उनके जल्द ही टीम के साथ जुड़ने की संभावना है। मुंबई अपना पहला मैच 8 को इडेन गार्डंस में गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ खेलेगी।

टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी जल्द टीम से जुड़ेंगे। साथ ही तेज गेंदबाज विनय कुमार, अभिमन्य मिथुन के अलावा आदित्य तारे भी टीम के साथ जुडेंगे। टीम से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 4 अप्रैल से एक आंतरिक अभ्यास सत्र भी शुरू होंगे जिसमें सभी खिलाड़ी टीम से जुड़ जाएंगे।

सूत्र के अनुसार टीम 5 को कोलकाता के लिए रवाना होगी। मुंबई की टीम में 17 भारतीय खिलाड़ी हैं जबकि 9 विदेशी खिलाड़ी भी हैं इस टीम के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed