फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ricky Ponting said Really surprised with Virat leaving Test captaincy, Rohit successful leader

India Test Captain: पॉन्टिंग बोले- विराट का टेस्ट कप्तानी छोड़ना चौकाने वाला फैसला, रोहित को लेकर कही यह बात

Mon, 31 Jan 2022 12:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 12:12 PM IST
सार

रिकी पॉन्टिंग ने कहा है कि विराट के टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने से वो हैरान हैं। हालांकि, उन्होंने रोहित को एक अच्छा कप्तान बताया है। पॉन्टिंग के बाद विराट दुनिया के चौथे सबसे सफल कप्तान हैं।  
 

विज्ञापन
Ricky Ponting said Really surprised with Virat leaving Test captaincy, Rohit successful leader
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने से वह हैरान हैं। इस महीने की शुरुआत में, कोहली ने भारतीय टेस्ट टीम की भी कप्तानी छोड़ दी थी और अब वो एक बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने टी-20 वर्ल्डकप के बाद टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ी थी और चयनकर्ताओं ने उन्हें वनडे टीम के कप्तान के पद से भी हटा दिया था। अब विराट किसी भी फॉर्मेट में कप्तान नहीं हैं। 
विज्ञापन


विराट को पसंद थी टेस्ट कप्तानी
आईसीसी से बातचीत में विराट के कप्तानी छोड़ने पर पॉन्टिंग ने कहा "हां, मुझे  वाकई आश्चर्य हुआ। शायद आईपीएल 2021 के पहले फेज के समय विराट के साथ मेरी बातचीत हुई थी और वह वनडे या टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने की बात कह रहे थे। टेस्ट की कप्तानी को लेकर वह बेहद भावुक थे। वो उस पद से बहुत प्यार करते थे। जाहिर है, भारतीय टेस्ट टीम ने उनके नेतृत्व में बहुत कुछ हासिल किया था। जब मैंने यह सुना, तो मैं वास्तव में आश्चर्यचकित था।" 
विज्ञापन


"आप सिर्फ घंटे उन्हें खेलते हुए देखकर यह महसूस कर सकते हैं कि उन्हें यह काम कितना पसंद है। वह टीम को कितना जीताना चाहते हैं और वह भारतीय क्रिकेट के लिए कितना अच्छा चाहते हैं। मैं चौंक गया, लेकिन फिर मैंने अन्य चीजों के बारे में सोचना शुरू किया। कप्तान के रूप में मेरा अपना समय। मैं रिकॉर्ड पर गया हूं और कहा है कि मुझे शायद लगता है कि मैंने कुछ साल ज्यादा क्रिकेट खेला था। मुझे लगता है कि मुझे जितने समय तक टीम का कप्तान होना चाहिए था मैं उससे दो साल अधिक समय तक कप्तान रहा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट में विराट का रिकॉर्ड शानदार
विराट भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 68 में से 40 मैच भारत को जिताए हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 24 टेस्ट सीरीज खेली और सिर्फ पांच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। विदेशों में विराट की अगुवाई में टीम इंडिया ने 36 में से 16 मैच जीते। 44.44 का जीत प्रतिशत किसी भी एशियाई कप्तान का सबसे सफल प्रदर्शन है, जिसने विदेशों में 10 या उससे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है।

विराट ने विदेशों में मैच जीते, उन्हें इस पर गर्व होना चाहिए
पॉन्टिंग ने कहा "मुझे लगता है कि हर कप्तान और कोच का एक समय होता है। विराट ने करीब सात साल तक टीम की कप्तानी की। अगर दुनिया में कोई ऐसा देश है जहां कप्तानी करना सबसे मुश्किल है, तो शायद यह भारत है क्योंकि यह खेल कितना लोकप्रिय है और हर एक भारतीय टीम को जीतते देखना चाहता है। आपको अच्छा या बुरा हर तरह का समय देखना पड़ता है। जब मैंने पदभार संभाला, तो मैंने एक ऐसी टीम को संभाला, जिसने लंबे समय तक विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखा था। अगर आप विराट से पहले भारत के बारे में सोचते हैं, तो यह टीम घर पर बहुत सारे मैच जीतती थी, लेकिन विदेशों में ज्यादा मैच नहीं जीते थे। विराट के आने के बाद भारत ने विदेशों में काफी मैच जीते और यह एक ऐसी चीज है जिस पर उन्हें और पूरे भारतीय क्रिकेट को वास्तव में गर्व होना चाहिए।" 

टेस्ट क्रिकेट में बीसीसीआई ने ज्यादा ध्यान दिया
कोहली के बारे में बात करते हुए, पॉन्टिंग ने कहा "दूसरी बात यह है कि वास्तव में जब विराट ने पदभार संभाला था तब बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान दिया और मुझे लगता है कि इसमें विराट का अहम योगदान था। उन्होंने घर पर और विदेशों में टेस्ट मैच जीतने पर जोर दिया। उनके टेस्ट रिकॉर्ड को देखते हुए कप्तान के रूप में उन्होंने जो हासिल किया है उस पर बहुत गर्व होना चाहिए।"

रोहित एक अच्छे कप्तान
पॉन्टिंग ने भारत के अगले कप्तान के रूप में रोहित का समर्थन किया है। उन्होंने कहा "मैं मुंबई इंडियंस में था जब रोहित शर्मा ने कप्तानी संभाली थी। मुझे उनका कप्तान बनने के लिए नीलामी में खरीदा गया था और दुर्भाग्य से, मैं अच्छा नहीं खेल रहा था। इसलिए मुझे टीम से बाहर जाना पड़ा। मालिक और टीम प्रबंधन जानना चाहते थे कि मुंबई इंडियंस में कप्तानी संभालने के लिए मेरे अनुसार कौन उपयुक्त व्यक्ति होगा। मालिकों और अन्य कोचों ने कुछ नाम बताए, लेकिन मुझे पता था कि केवल एक ही व्यक्ति था जो टीम का नेतृत्व कर सकता था। वह एक युवा लड़का था और उसका नाम रोहित शर्मा था।"

रोहित हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला से चूक गए थे, लेकिन अब वह ठीक हो गए हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सफेद गेंद की श्रृंखला में टीम का नेतृत्व करेंगे। 

रहाणे भी टेस्ट में सफल कप्तान
पॉन्टिंग ने आगे कहा कि रोहित ने आईपीएल और भारत के लिए जब कप्तानी की तब उन्होंने दिखाया है कि वो कितने बेहतरीन कप्तान हैं। वहीं अजिंक्य रहाणे और केएल राहुल के बारे में बात करते हुए, पॉन्टिंग ने कहा "ईमानदारी से कहूं तो, मैंने अजिंक्य के साथ काम किया है। वह सिर्फ एक अच्छा खिलाड़ी ही नहीं, एक अच्छा इंसान भी है। टेस्ट में बल्ले के साथ उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा, लेकिन पिछले साल हमने देखा था कि वो कप्तान के रूप में क्या कर सकते हैं।" 


वहीं राहुल को लेकर उन्होंने कहा " मैं उन्हें बहुत अच्छे से नहीं जानता। मैंने उसके बारे में जितनी भी खबरें सुनी हैं, वह यह है कि वह एक शानदार लड़का है, और वह बहुत अच्छा खेल रहा है और एक अच्छा टेस्ट रिकॉर्ड बनाना शुरू कर रहा है, खासकर विदेशों में वह प्रभावशाली है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed