फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ricky Ponting Questions Glenn Maxwell' Omission From Australia Test Squad

मैक्सवेल को किया गया ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम से बाहर, पोंटिंग, लेहमैन ने जताई हैरानी

Thu, 13 Sep 2018 08:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
Ricky Ponting Questions Glenn Maxwell' Omission From Australia Test Squad

बल्लेबाजी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पाकिस्तान के खिलाफ दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने से पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और पूर्व कोच डेरेन लेहमैन हैरान हैं। चयनकर्ताओं ने अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट के दौरे के लिए टीम में पांच ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया है जिन्होंने कभी टेस्ट नहीं खेला लेकिन मैक्सवेल को टीम में जगह नहीं दी जबकि वह तेजी से रन बनाने के अलावा ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि 29 साल के इस खिलाड़ी को दावेदारी जताने के लिए लगातार बड़े स्कोर बनाने होंगे लेकिन पोंटिंग ने सवाल उठाया कि ऑस्ट्रेलिया ए के भारत दौरे के दौरान उन्हें ऐसा करने का मौका क्यों नहीं दिया गया।
विज्ञापन


पोंटिंग ने क्रिकेट.काम.एयू से कहा, 'अगर मैं मैक्सी (मैक्सवेल) होता तो सोच रहा होता कि आपने आखिर क्यों मुझे वहां (भारत) जाने का मौका नहीं दिया जिससे कि मैं टीम में जगह बनाने का अपना दावा मजबूत कर सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए थोड़ा हैरानी भरा है। अगर मैं मैक्सी की जगह होता और मुझे ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से खेलने का मौका नहीं दिया गया होता तो मैं नाराज होता।'

लैंगर से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम का मार्गदर्शन कर रहे लैहमैन भी मैक्सवेल के साथ हुए बर्ताव से हैरान हैं। उन्होंने मैक्वायर स्पोर्ट्स रेडियो से कहा, 'मैं उसे चुनता।'

लेहमैन ने कहा, 'यह ग्लेन के साथ सही नहीं है, पिछली बार जब उन्होंने भारत का दौरा किया था तो उसने शतक बनाया था और शेफील्ड शील्ड में उसने ढेरो रन बनाए हैं। वह स्पिन को काफी अच्छी तरह खेलता है।'

नए चेहरे पर जताया गया भरोसा

सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम स्क्वॉड में कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है तो कुछ खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। ऑस्ट्रेलियाई सेलेक्टर्स ने टिम पेन पर भरोसा जताते हुए उन्हें ही कप्तानी के पद पर बरकरार रखा है।

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में काफी समय से चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की वापसी हुई है। साथ ही 20 महीने से टीम से बाहर रहे पीटर सिडल की भी टीम में लौट आए हैं। इसके अलावा एरोन फिंच और ट्रेविस हेड जैसे लिमिटेड ओवर स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को भी मौका मिला है।

भारत 'ए' के खिलाफ सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद उस्मान ख्वाजा को भी टेस्ट टीम में मौका मिला है। मार्नस लैबुसशेन और ब्रेंडन डॉगेट टीम में नए चेहरे हैं।

पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: टिम पेन (कप्तान), एश्टन एगर, ब्रैंडन डॉगेट, एरोन फिंच, ट्रेविस हेड, जॉन हॉलैंड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लैबुसशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, शॉन मार्श, माइकल नेसर, मैट रेनशॉ, पीटर सिडल और मिचेल स्टार्क।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed