रिकी पोंटिंग को भरोसा, टीम इंडिया की 'रन मशीन' कोहली को पीछे छोड़ेगा यह कंगारू बल्लेबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए कप्तान कोहली ने अपनी कमर कस ली है। सभी का मानना है कि इंग्लैंड की तरह यहां भी कोहली की बल्ला जमकर रन उगलेगा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का मानना है कि उस्मान ख्वाजा का बल्ला विराट पर भारी पड़ेगा।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक शो में बातचीत के दौरान पोंटिंग ने कह, 'ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर ख्वाजा का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। ख्वाजा भारतीय गेंदबाजों के सामने डटकर बल्लेबाजी करने का दम रखते हैं। मुझे लगता है कि वो टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी बनने के साथ-साथ मैन ऑफ द सीरीज भी बनेगा।'
उस्मान ख्वाजा ने यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान 85 और 141 रन की पारी खेली थी। पोंटिंग ने कहा, 'चयनकर्ता यूएई दौरे के समय से ही उसका समर्थन करते आ रहे हैं। वो काफी अच्छी फॉर्म में भी है। उसके पास काफी प्रतिभा है। वो अपने खेल पर काफी विश्वास रखता है। इस गर्मियों में वो पर्फेक्ट पैकेज की तरह है।'
पोटिंग ने आगे बोलते हुए कहा, 'कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया में यह सीरीज काफी अच्छी होने वाली है, लेकिन उस्मान ख्वाजा कोहली पर। पोंटिंग ने कहा कि ख्वाजा पर्थ जैसी बाउंस पिचों पर कोहली से ज्यादा अच्छा खेलने की क्षमता रखते हैं।