{"_id":"68355f989c8a28247706dacf","slug":"richmond-s-fourth-xi-suffered-a-record-breaking-collapse-bowled-out-for-just-two-runs-against-north-london-cc-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Club Cricket: एक रन, एक वाइड और 10 विकेट; 427 रनों का पीछा करते हुए ये क्लब क्रिकेट टीम दो रन पर हुई ऑलआउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Club Cricket: एक रन, एक वाइड और 10 विकेट; 427 रनों का पीछा करते हुए ये क्लब क्रिकेट टीम दो रन पर हुई ऑलआउट
Tue, 27 May 2025 12:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 27 May 2025 12:17 PM IST
सार
नॉर्थ लंदन क्रिकेट क्लब और रिचमोंड क्रिकेट क्लब के बीच मिडलसेक्स लीग मैच में ऐसा हुआ जिसका स्कोरकार्ड देखकर सभी लोग हैरत में पड़ गए। रिचमोंड की टीम महज दो रनों पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
क्रिकेट बैट
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट में जहां इन दिनों बड़े-बड़े स्कोर बनते दिखते हैं, वहीं इंग्लैंड की एक क्लब क्रिकेट टीम दहाई अंक तक का स्कोर भी नहीं खड़ा सकी। नॉर्थ लंदन क्रिकेट क्लब और रिचमोंड क्रिकेट क्लब के बीच मिडलसेक्स लीग मैच में ऐसा हुआ जिसका स्कोरकार्ड देखकर सभी लोग हैरत में पड़ गए। रिचमोंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए महज दो रनों पर ऑलआउट हो गई और उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
10 में से आठ बल्लेबाज नहीं खोल सके खाता
रिचमोंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और नॉर्थ लंदन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवर में छह विकेट पर 426 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रिचमोंड की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम 5.4 ओवर में महज दो रन पर ऑलआउट हो गई। रिचमोंड की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि टीम के 10 में से आठ बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके और बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। रिचमोंड के लिए बल्ले से सिर्फ एक रन आया, जबकि दूसरा रन वाइड के जरिये निकला।