{"_id":"63eb540ab4ca8d6c0e01751c","slug":"richa-ghosh-wants-to-buy-house-for-parents-from-money-she-got-in-wpl-auction-2023-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Richa Gosh: विमेंस प्रीमियर लीग नीलामी में करोड़पति बनी 19 साल की खिलाड़ी, माता-पिता के लिए खरीदेंगी घर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Richa Gosh: विमेंस प्रीमियर लीग नीलामी में करोड़पति बनी 19 साल की खिलाड़ी, माता-पिता के लिए खरीदेंगी घर
Tue, 14 Feb 2023 02:57 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 14 Feb 2023 02:57 PM IST
सार
ऋचा ने बहुत ही कम उम्र में टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली थी, लेकिन पैसे कमाने के लिए उन्हें विमेंस प्रीमियर लीग का इंतजार करना पड़ा। अब वह करोड़पति बनने के बाद अपने माता-पिता के लिए एक घर खरीदना चाहती हैं।
विज्ञापन
ऋचा घोष ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करती हुईं
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन में कुल 20 खिलाड़ियों पर एक करोड़ या इससे ज्यादा की बोली लगी है। भारत की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष इनमें से एक हैं। ऋचा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। महज 19 साल की उम्र में करोड़पति बनने के बाद ऋचा ने बताया है कि वह अपने माता-पिता के लिए कोलकाता में एक घर खरीदना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने काफी संघर्ष किया है और अब वह उन्हें सुकून का जीवन देना चाहती हैं।
ऋचा घोष ने बहुत ही छोटी उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाई थी और उन्हें विश्व कप टीम में भी चुना गया था। इसके बाद वह टीम से अंदर बाहर होती रहीं, लेकिन अंत में उन्होंने टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की की। उन्होंने एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई। महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के पहले संस्करण में उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया। इस टूर्नामेंट में जब भी जरूरत पड़ी तब ऋचा ने बल्ले के साथ देश को जीत दिलाई और टीम को विश्व चैंपियन बनाने में योगदान दिया।

ऋचा ने लगातार कई साल तक देश के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और इसका इनाम उन्हें विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में मिला। महज 19 साल की उम्र में वह करोड़पति बन गईं। अब उन्होंने अपने माता-पिता के कोलकाता में घर खरीदने का फैसला किया है। ऋचा ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप मैच में भारत को जीत दिलाई थी। उनकी तूफानी पारी के चलते भारत ने आसानी से मैच अपने नाम किया था। इस दौरान उनके घर में सभी लोग ताली बजाते हुए बेटी की पारी का आनंद ले रहे थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
खुद से पहले देश के बारे में सोचती हैं ऋचा
साल 2020 में देश कोरोना के संकट से जूझ रहा था। इस समय ऋचा 16 साल की थीं और उन्होंने देशवासियों की मदद के लिए बंगाल मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रूपये दान में किये थे। वह टी20 विश्व कप में भारत के लिए फाइनल मैच खेल चुकी थीं। इसके बाद वह करोड़पति बनी हैं और अब अपने माता-पिता के लिए अच्छा घर लेना चाहती हैं।