{"_id":"1e2bdcfa-5744-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"reverse-swing-is-team-spirit-says-wasim","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम भावना है रिवर्स स्विंग ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम भावना है रिवर्स स्विंग
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 05 Jan 2013 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसीम अकरम का मानना है कि रिवर्स स्विंग टीम भावना है। यह पूरी टीम के प्रयास से की जाती है, जिसके लिए लगातार गेंद का एक हिस्सा चमकाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कि हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भारत की हार का कारण उसके गेंदबाजों का रिवर्स स्विंग में निपुण नहीं होना था।
विज्ञापन
बकौल अकरम, ‘आपने गौर किया होगा कि जब इंग्लैंड गेंदबाजी कर रहा था तो गेंद का एक हिस्सा चमक रहा था और दूसरा खुरदुरा था। भारत के मामले में ऐसा नहीं था।’ पूर्व पाक गेंदबाज ने इसके साथ ही कहा कि उन्होंने जावेद मियादाद से जुझारूपन और इमरान खान से स्विंग की कला सीखी।
विज्ञापन
लंबी पारी खेलने का राज
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने लंबी पारियां खेलने के राज का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘मैं खुद से कहता था कि सनी 40-45 मिनट गेंदबाजों को दे दो और अगले चार-पांच घंटे तेरे होंगे।'
विज्ञापन