फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 5th Test Day 4 Indian Fans Allege Racial Abuse in Stadium Know More News in Hindi

IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट में भारतीय दर्शक के साथ नस्लभेद, करी और पाकिस्तानी कहकर बुलाया, ईसीबी ने शुरू की जांच

Tue, 05 Jul 2022 05:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 05 Jul 2022 05:18 PM IST
सार

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट करके बताया है कि एजबेस्टन में अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। वो मैच के दौरान नस्लभेदी टिप्पणी करने वाले लोगों की पहचान करेंगे। 
 

विज्ञापन
IND vs ENG 5th Test Day 4 Indian Fans Allege Racial Abuse in Stadium Know More News in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान नस्लभेद का मामला सामने आया है, जिस पर जांच की जा रही है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी है। ईसीबी ने ट्वीट कर बताया कि सीरीज के आखिरी मैच के दौरान नस्लभेद का मामला सामने आया है, हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एजबेस्टन में अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और ईसीबी उनके संपर्क में है। इसके साथ ही ईसीबी ने कहा है कि क्रिकेट में नस्लभेद के लिए कोई जगह नहीं है। 
विज्ञापन


एक भारतीय फैन ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई बदसलूकी के बारे में बताया था। उन्होंने खुलासा किया था कि मैच के दौरान दर्शक उन्हें करी और पाकिस्तानी कहकर बुला रहा था। उन्होंने गार्ड को इस बारे में जानकारी दी और कई बार उस व्यक्ति की पहचान भी कराई जो उनके ऊपर नस्लभेदी टिप्पणी कर रहा था, लेकिन गार्ड ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब एजबेस्टन की तरफ से पूरे मामले पर माफी मांगी गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले पर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने चिंता भी जाहिर की है। इसके साथ ही ईसीबी ने दूसरा ट्वीट किया है, जिसमें बताया गया है कि एजबेस्टन हमेशा से ही सुरक्षित और सभी को साथ लेकर चलने वाला माहौल बनाने के लिए काम करता रहा है। अगर आपने किसी के साथ भेदभाव होते देखा है या आपके साथ ऐसा हुआ है तो आप शिकायत कर सकते हैं। इसके साथ ही ईसीबी ने एक लिंक शेयर किया है, जिसमें नस्लभेद से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। 

इंग्लैंड क्रिकेट में पहले भी आ चुके हैं नस्लभेद के मामले
पिछले साल इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन पर भी नस्लभेद के आरोप लगे थे। आदिल राशिद ने भी इन आरोपों का समर्थन किया था। इससे पहले यॉर्कशायर के सीईओ और एसेक्स काउंटी के अध्यक्ष पर भी नस्लभेद के आरोप लगे थे। इन दोनों पदों से संबंधित व्यक्तियों को इस्तीफा देना पड़ा था। माइकल वॉन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी नोक-झोंक होती रहती है। 

यॉर्कशायर के पूर्व क्रिकेटर तबस्सुम भट्टी ने खुलासा करते हुए बताया था कि पाकिस्तानी मूल का होने के कारण उन्हें कई बार नस्लभेद का सामना करना पड़ा था। एक बार कुछ खिलाड़ियों ने उनके सिर पर पेशाब कर दी थी। इस खुलासे के बाद काफी बवाल हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed