फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Second Schedule May Be Held Outside India Know Reports

IPL 2024: आईपीएल 2024 से जुड़ा बड़ा अपडेट, भारत से बाहर हो सकता है इस सीजन का दूसरा चरण

Sat, 16 Mar 2024 11:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Mar 2024 11:17 AM IST
सार

Ipl 2024 Second Half Schedule : मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के अधिकारी यूएई में हैं और आईपीएल का दूसरा चरण गल्फ देश में कराने की संभावना तलाश रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2024 Second Schedule May Be Held Outside India Know Reports
आईपीएल 2022 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) लोकसभा चुनाव को देखते हुए आईपीएल 2024 के दूसरे चरण का आयोजन भारत से बाहर करने पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के अधिकारी यूएई में हैं और आईपीएल का दूसरा चरण गल्फ देश में कराने की संभावना तलाश रहे हैं। यह फैसला इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि लोकसभा चुनाव की तारीख आईपीएल के दूसरे चरण से टकरा सकती हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा आज दोपहर में होनी है। चुनाव घोषित होने के बाद ही बीसीसीआई आईपीएल का अगला चरण देश के बाहर कराने पर कोई अंतिम निर्णय ले सकता है। 
विज्ञापन


खिलाड़ियों को पासपोर्ट जमा कराने कहा गया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के अधिकारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल बोर्ड के कुछ शीर्ष अधिकारी दुबई में हैं और आईपीएल का दूसरा चरण दुबई में कराने की संभावनाओं को देख रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों से उनके पासपोर्ट जमा करने के लिए भी कह दिया है। इससे पहले 2014 में भी आईपीएल का पहला चरण लोकसभा चुनाव को देखते हुए यूएई में आयोजित कराया जा चुका है। हालांकि, 2019 में लोकसभा चुनाव होने के बावजूद आईपीएल का पूरा सीजन भारत में ही हुआ था। 
विज्ञापन


सिर्फ 2009 में ही आईपीएल पूरी तरह से विदेश में (दक्षिण अफ्रीका) खेला गया था। यह देखते हुए कि टी20 विश्व कप आईपीएल के खत्म होने के कुछ दिनों के बाद ही शुरू हो जाएगा, फाइनल 26 मई को होने की संभावना है। भारत विश्व कप में अपना पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा, जबकि आईसीसी टूर्नामेंट की शुरुआत एक जून को अमेरिका और कनाडा के बीच मैच से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई ने पूरा कार्यक्रम घोषित नहीं किया था
लोकसभा चुनाव की घोषणा नहीं होने के कारण बीसीसीआई ने आईपीएल 2024 का पूरा कार्यक्रम घोषित नहीं किया था। बोर्ड ने इस लोकप्रिय टूर्नामेंट के 17वें सीजन के पहले चरण का कार्यक्रम घोषित किया था जिसमें 21 मैच शामिल थे। आईपीएल के पहले चरण का 22 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और रायल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के बीच होने वाले मैच से शुरू होगा, जबकि पहले फेज का अंतिम मुकाबला सात अप्रैल को लखनऊ सुपरजाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed