फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Report Says, BCCI Ethics Officer sends Conflict Of Interest Notice To BCCI President Roger Binny

Report: बहू मयंती की वजह से मुश्किल में BCCI अध्यक्ष! एथिक्स ऑफिसर ने रोजर बिन्नी को भेजा नोटिस

Tue, 29 Nov 2022 08:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Nov 2022 08:23 PM IST
सार

1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के हिस्सा रहे रोजर बिन्नी अक्तूबर में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने थे। 67 वर्षीय ने भारत के लिए 27 टेस्ट और टी20 वनडे खेले हैं।

विज्ञापन
Report Says, BCCI Ethics Officer sends Conflict Of Interest Notice To BCCI President Roger Binny
रोजर बिन्नी और मयंती लैंगर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एथिक्स ऑफिसर विनीत सरन ने बोर्ड अध्यक्ष रोजर बिन्नी को हितों के टकराव का नोटिस दिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सरन ने बिन्नी से उनके खिलाफ लगे हितों के टकराव के आरोपों के खिलाफ 20 दिसंबर तक लिखित जवाब मांगा है। शिकायतकर्ता  संजीव गुप्ता ने आरोप लगाया है कि बिन्नी विवादित हैं, क्योंकि उनकी बहू मयंती लैंगर स्टार स्पोर्ट्स के लिए काम करती हैं। स्टार स्पोर्ट्स के पास भारतीय क्रिकेट के घरेलू सत्र के मीडिया अधिकार हैं।
विज्ञापन

Report Says, BCCI Ethics Officer sends Conflict Of Interest Notice To BCCI President Roger Binny
मयंती लैंगर, स्टुअर्ट बिन्नी और रोजर बिन्नी - फोटो : सोशल मीडिया
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सरन ने रोजर बिन्नी को लिखे नोटिस में लिखा- आपको इसके द्वारा सूचित किया जाता है कि बीसीसीआई के नियम और विनियम के नियम 39(2)(बी) के तहत बीसीसीआई के एथिक्स ऑफिसर को नियम 38(1)(i) और नियम 38(2) के उल्लंघन के लिए एक शिकायत प्राप्त हुई है। उक्त नियम  के हिसाब से आप पर "हितों के टकराव" का मामला है। आपको 20/12/2022 को या उससे पहले संलग्न शिकायत पर अपनी लिखित प्रतिक्रिया दर्ज करने का निर्देश दिया जाता है। सरन द्वारा दिए गए नोटिस की तारीख 21 नवंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Report Says, BCCI Ethics Officer sends Conflict Of Interest Notice To BCCI President Roger Binny
रोजर बिन्नी और मयंती लैंगर - फोटो : सोशल मीडिया
1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के हिस्सा रहे रोजर बिन्नी अक्तूबर में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने थे। 67 वर्षीय ने भारत के लिए 27 टेस्ट और टी20 वनडे खेले हैं। बिन्नी ने 1983 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट (18) लिए थे। वह भारतीय टीम के चयनकर्ता के पद पर भी रह चुके हैं। वहीं, मयंती लैंगर भारत के पूर्व ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी और रोजर बिन्नी की बहू हैं। वह फिलहाल एंकरिंग कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed