फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Report, IPL team owners are opposed to the idea of retaining players for ipl season 2018

IPL 2018: खिलाड़ियों को रिटेन करने के सुझाव को लेकर टीम मालिकों का विरोध

Fri, 27 Oct 2017 03:41 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Fri, 27 Oct 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
Report, IPL team owners are opposed to the idea of retaining players for ipl season 2018
आईपीएल

2018 में होने वाले आईपील के सीजन-11 को लेकर टीम के मालिकों ने खिलाड़ियों को रिटेन करने की योजना का विरोध किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीम मालिकों का कहना है कि वो नहीं चाहते कि किसी भी टीम के खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प मिले। उनका ये भी कहना है कि इससे बड़े-बड़े खिलाड़ियों को खरीदने का उनका सपना अधूरा रह जाएगा।

विज्ञापन


क्रिकेटनेक्स्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी मालिकों ने कहा, 'हम इस विचार से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। इससे कई बड़े खिलाड़ी नीलामी के लिए उपलब्ध ही नहीं रहेंगे। नीलामी का पूरा आइडिया फुटबॉल की तर्ज पर लिया गया है। यदि आप फुटबॉल क्लब में देखें तो वहां पर कोई भी खिलाड़ी किसी भी क्लब में जाने के लिए पूरी तरह से आजाद है। वो अपने फाइनेंशियल ऑफर और अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी टीम में जा सकते हैं'।
विज्ञापन


पढ़ेंः- जानिए कब शुरू होगा IPL-11, 8 टीमें इतने खिलाड़ियों को कर सकेंगी रिटेन
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा, 'यदि मेगा नीलामी में भी रिटेन करने की अनुमति दी जाती है तो फिर नए सिरे से नीलामी का मतलब क्या रह जाएगा। हम निश्चित रूप से इस मुद्दे को अन्य टीम मालिकों के सामने रखेंगे और वर्कशॉप के दौरान गवर्निंग काउंसिल में भी इस मुद्दे को उठाएंगे। उनका कहना है कि पुराना फैसला बरकरार रहे और सभी खिलाड़ी नीलामी के लिए उपलब्ध रहें।


गौरतलब हो कि कुछ ही दिन पहले आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल मीटिंग के बाद बीसीसीआई के अधिकारियों ने अगले साल होने वाली नीलामी में अधिकतम 3 खिलाड़ियों को रोटेट करने का सुझाव दिया था। इसी को लेकर अगले हफ्ते एक और बैठक होगी, जिसमें कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

पढ़ेंः- कोच्चि टस्कर्स ने BCCI के खिलाफ जीता मुकदमा, भरना होगा इतने करोड़ का हर्जाना

हालांकि इस पर आखिरी फैसला 14 नवंबर को लिया जाएगा। बहरहाल ध्यान देने वाली बात यहां पर यह है कि दो साल के निलंबन के बाद वापसी कर रहीं चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम खिलाड़ियों को रिटेन करने की इच्छुक हैं। अब देखना यह होगा कि इस पर आखिरी फैसला क्या होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed