{"_id":"5bc74690bdec22174c7de3c0","slug":"report-card-of-australia-vs-pakistan-from-abu-dhabi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन का खेल खत्म: ऑस्ट्रेलिया 145 रन पर ढेर, पाक ने बनाई 281 रन की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरे दिन का खेल खत्म: ऑस्ट्रेलिया 145 रन पर ढेर, पाक ने बनाई 281 रन की बढ़त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Oct 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने उदीयमान तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास की शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां सस्ते में समेटने के बाद दूसरे दिन स्टंप तक 281 रन की बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
अब्बास ने 33 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि स्पिनर बिलाल आसिफ ने 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किए जिससे पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 145 रन पर आउट करके 137 रन की बढ़त हासिल की।
विज्ञापन
दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 144 रन बना लिए थे जिससे उसकी बढ़त 281 रन की हो गई है। अजहर अली 54 और हैरिस सोहेल 17 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। अजहर का इस श्रृंखला में यह पहला अर्धशतक है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के अभी आठ विकेट बाकी हैं जिससे उसके पास दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 बढ़त बनाने का अच्छा मौका है क्योंकि पिछले हफ्ते दुबई में पहला टेस्ट ड्रा रहा था।
अजहर पिछली तीन पारियों में 18, चार और 15 रन ही बना सके थे लेकिन आज उन्होंने धैर्य से बल्लेबाजी करते हुए अपनी अर्धशतकीय नाबाद पारी में तीन चौके जमा लिए हैं।
लेकिन पाकिस्तान के लिए फखर जमां ने फिर शानदार पारी खेली। पहली पारी में उन्होंने 94 रन बनाए थे और दूसरी पारी में उन्होंने 66 रन की पारी खेली। उनकी सात चौके जड़ित पारी का अंत नाथन लियोन ने अपनी ही गेंद पर रिटर्न कैच लेकर किया।
पाकिस्तान ने मोहम्मद हफीज का विकेट जल्दी गंवा दिया जो मिशेल स्टार्क की गेंद पर ढीला शॉट खेलकर शार्ट मिडआफ पर कैच थमाकर चलते बने। ऑस्ट्रेलिया ने सुबह अपनी पहली पारी दो विकेट पर 20 रन से आगे बढ़ाई, लेकिन अब्बास ने शॉन मार्श (तीन) और ट्रेविस हेड (14) को जल्द ही पवेलियन की राह दिखा दी।
आसिफ ने इसके बाद आरोन फिंच (39) को फखर जमां के हाथों कैच कराया और लंच से पहले आखिरी ओवर में कप्तान टिम पेन (तीन) को पगबाधा आउट किया। इस बीच लेग स्पिनर यासिर शाह ने मिशेल मार्श (13) को पवेलियन भेजा।
मार्नस लाहबूशेन ने रन आउट होने से पहले 25 रन बनाए जबकि स्टार्क ने 34 रन का योगदान दिया। अब्बास ने स्टार्क को आउट करके ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत करने के साथ ही अपने करियर में तीसरी बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया।