फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Report : After Rahul Dravid it is unlikely that VVS Laxman applied for Indian team head coach post

Report: द्रविड़ के बाद यह दिग्गज खिलाड़ी भी कोच बनने के इच्छुक नहीं, सामने आई नई जानकारी, जानें

Thu, 16 May 2024 04:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 16 May 2024 04:48 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में विज्ञापन जारी कर मुख्य कोच पद के लिए आवेदन मंगाए थे। इसके अनुसार नया कोच एक जुलाई 2024 से कामकाज संभालेगा और उनका कार्यकाल 2027 के अंत तक चलेगा।

विज्ञापन
Report : After Rahul Dravid it is unlikely that VVS Laxman applied for Indian team head coach post
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के मुख्य कोच पद को लेकर दौड़ दिलचस्प होती जा रही है। मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में विज्ञापन जारी कर मुख्य कोच पद के लिए आवेदन मंगाए थे। इसके अनुसार नया कोच एक जुलाई 2024 से कामकाज संभालेगा और उनका कार्यकाल 2027 के अंत तक चलेगा।  
विज्ञापन

द्रविड़ का आवदेन करना तय नहीं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राहुल द्रविड़ जिनका कार्यकाल पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद बढ़ाया गया था उन्होंने बीसीसीआई को बताया था कि वह निजी कारणों के चलते लंबी अवधि का करार नहीं करना चाहते हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि कुछ सीनियर अधिकारियों ने द्रविड़ से टेस्ट टीम का कोच बने रहने की अपील की थी, लेकिन द्रविड़ इसके लिए तैयार नहीं हुए। कुछ रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि लंबे समय बाद भारतीय टीम को विदेशी कोच मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नए कोच के सामने होंगी कड़ी चुनौती
बीसीसीआई ने मुख्य कोच पद के लिए आवेदन निकालते हुए बताया था कि इच्छुक उम्मीदवार 27 मई शाम छह बजे तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में आवेदनों की गहन समीक्षा, उसके बाद इंटरव्यू और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा। नए मुख्य कोच का कार्यकाल 3.5 साल का होगा। यह एक जुलाई 2024 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक का होगा। यानी नए मुख्य कोच के अंदर टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 और 2027, टी20 विश्व कप 2026 और वनडे विश्व कप 2027 खेलेगी। 
विज्ञापन

लक्ष्मण का आवदेन करना मुश्किल
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण भी टीम के मुख्य कोच बनने की प्रबल दावेदार हैं। लक्ष्मण फिलहाल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख हैं और कई बार द्रविड़ की अनुपस्थिति में भारतीय टीम में कोच की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्मण भी कोच पद के लिए आवेदन नहीं करेंगे। 

फ्लेमिंग का नाम सबसे आगे
इस बात की चर्चा काफी तेज है कि कोच पद के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का नाम सबसे आगे चल रहा है। फ्लेमिंग फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ जुड़े हैं और उनके नेतृत्व में ही टीम ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड फ्लमेंग की क्षमता को देखते हुए उन्हें द्रविड़ का उत्तराधिकारी के रूप में देख रहा है। हालांकि, सीएसके ने ऐसी किसी खबर से इनकार किया था। सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने फ्लेमिंग के कोच बनने की खबरों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था, मैंने अब तक ऐसी कोई चीज नहीं सुनी है। स्टीफन फ्लेमिंग ने भी सीएसके से इस बारे में किसी तरह की बातचीत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed