RCB vs UPW Highlights : मेघना और रिचा ने अर्धशतक लगाकर रखी जीत की नींव, आशा ने यूपी के खिलाफ लिए पांच विकेट
Royal Challengers Bangalore vs UP Warriorz Highlights : आरसीबी ने महिला प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला यूपी के खिलाफ दो रन से जीत लिया। इस मैच में सोभना आशा ने पांच विकेट चटकाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Two days already into #TATAWPL 2024 and we have witnessed back to back final-ball thrillers! 🔥
विज्ञापन
The packed house in Bengaluru celebrates @RCBTweets' inaugural win of the season 🥳विज्ञापन विज्ञापन
Match Centre 💻📱 https://t.co/kIBDr0FhM4#TATAWPL | #RCBvUPW pic.twitter.com/AAEtmoAadW— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 24, 2024
आरसीबी ने यूपी को थमाया 158 रन का लक्ष्य
महिला प्रीमियर लीग के इस मैच में यूपी ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम ने रिचा घोष की 62 रन और सब्बिनेनी मेघना की 53 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट खोकर 157 रन बनाए। यूपी के खिलाफ सोफी डिवाइन ने एक, कप्तान मंधाना ने 13 और एलिस पैरी ने आठ रन बनाए। वहीं, जॉर्जिया वेयरहम बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। इसके अलावा सोफी मोलिनेक्स ने नौ और श्रेयंका पाटिल ने आठ रन बनाए। दोनों नाबाद रहीं। यूपी की तरफ से राजेश्वरी गाकवाड़ ने दो विकेट लिए। वहीं, वहीं, दीप्ति, एक्लेस्टोन, मैक्ग्रा और हैरिस को एक-एक सफलता मिली।
FIVE Wickets. 22 Runs 🫡
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 24, 2024
Incredible spell from Asha Sobhana 🔥🔥
Match Centre 💻📱 https://t.co/kIBDr0FhM4#TATAWPL | #RCBvUPW pic.twitter.com/snsIqK1Tcb
एलिस हीली की टीम के लिए काल बनीं सोभना आशा
आरसीबी द्वारा दिए गए 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्ज की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली सिर्फ पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। वहीं, नौवें ओवर में आरसीबी की सोभना आशा ने तीन गेंदों के अंदर यूपी के दो विकेट चटकाए। उन्होंने वृंदा (18) और मैक्ग्रा (22) को आउट किया। आशा इस मुकाबले में टीम के लिए काल साबित हुईं। उन्होंने 17वें ओवर में तीन विकेट हासिल किए। तेज गेंदबाज ने ग्रेस हैरिस (38), श्वेता सेहरावत (31) और किरन नवगिर (एक) को पवेलियन भेजा। इस मुकाबले में पूनम खेमनार ने 14 रन बनाए। वहीं, दीप्ति शर्मा 13 और सोफी एक्लेस्टोन एक रन बनाकर नाबाद रहीं।