{"_id":"6159c4b68ebc3e28945355a1","slug":"rcb-vs-pbks-ipl-2021-royal-challengers-bangalore-defeat-punjab-kings-by-6-runs-rcb-qualified-for-playoffs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB vs PBKS: लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब की राह मुश्किल, छह रन से मिली हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs PBKS: लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब की राह मुश्किल, छह रन से मिली हार
Sun, 03 Oct 2021 08:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 03 Oct 2021 08:27 PM IST
सार
बैंगलोर के 12 मैचों के बाद 16 अंक हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं, पंजाब के 13 मैचों के बाद 10 अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 में बैंगलोर vs पंजाब
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2021 के 48वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को छह रन से हरा दिया। इस जीत के साथ बैंगलोर टीम लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंच गई है। वहीं, पंजाब की राह मुश्किल हो गई है। टीम के पास बस अब एक मैच बचा है और इसके अलावा उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
विज्ञापन
अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बैंगलोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। जवाब में पंजाब टीम 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना सकी। बैंगलोर के 12 मैचों के बाद 16 अंक हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं, पंजाब के 13 मैचों के बाद 10 अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है।

हेनरिक्स ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए
पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने 68 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई। इसके बाद पंजाब के गेंदबाज मोइससे हेनरिक्स ने 10वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर विराट और डेनियल क्रिस्टियन को पवेलियन भेजा। विराट 24 गेंदों पर 25 रन और क्रिस्टियन शून्य पर आउट हुए।
पडिक्कल 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे
हेनरिक्स ने आरसीबी को तीसरा झटका देते हुए पडिक्कल को भी विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले पडिक्कल ने 38 गेंदों पर 40 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए।

मैक्सवेल और डिविलियर्स के बीच साझेदारी
इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स ने चौथे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी निभाई। डिविलियर्स 18 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए। इसी बीच मैक्सवेल ने आईपीएल करियर का 10वां अर्धशतक लगाया। अर्धशतक के तुरंत बाद वे आउट भी हो गए।
मैक्सवेल ने 33 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए। शमी को उनका विकेट मिला। मैक्सवेल के आउट होते ही शाहबाज अहमद (8) और जॉर्ज गार्टन (0) कुछ खास नहीं कर सके। श्रीकर भरत शून्य और हर्षल पटेल एक रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की ओर से मोहम्मद शमी और हेनरिक्स ने तीन-तीन विकेट लिए।

राहुल और मयंक ने अच्छी शुरुआत दिलाई
165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को कप्तान राहुल और मयंक अग्रवाल ने एकबार फिर अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। राहुल 39 रन बनाकर शाहबाज की गेंद पर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। इतनी शानदार शुरुआत के बाद लग रहा था कि पंजाब की टीम मैच जीत जाएगी। तभी मैच में ट्विस्ट आया।

निकोलस पूरन का खराब फॉर्म जारी है
राहुल के आउट होते ही खराब फॉर्म में चल रहे निकोलस पूरन (3) भी पवेलियन चलते बने। एडेन मार्कराम ने मयंक के साथ पारी संभालनी चाही। इस दौरान मयंक ने आईपीएल करियर का 10वां अर्धशतक लगाया। वे 42 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। मयंक को चहल ने सिराज के हाथों कैच कराया।

आखिरी ओवर में पंजाब को 19 रन बनाने थे
इसके बाद सरफराज खान (0), शाहरुख खान (16) और मार्कराम (20) भी आउट हो गए। आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए 19 रन चाहिए थे। क्रीज पर हेनरिक्स और शाहरुख थे। पहली गेंद पर शाहरुख रन आउट हुए। इसके बाद हेनरिक्स ने पांचवीं गेंद पर छक्का जरूर लगाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
दोनों टीमें-

- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पड़िक्कल, केएस भरत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, शहबाज़ अहमद, डेनियल क्रिस्टियन, जॉर्ज गार्टन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
- पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, एडन मारक्रम, मोइजेज हेनरिक्स, सरफराज खान, शाहरुख़ ख़ान, हरप्रीत बराड़, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी