फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs KKR Analysis Faf du Plessis effect on RCB bowlers return Shreyas Iyer disappointed in captaincy

RCB vs KKR Analysis: आरसीबी पर दिखा डुप्लेसिस का प्रभाव, गेंदबाजों की वापसी, कप्तानी में अय्यर ने किया निराश

Thu, 31 Mar 2022 07:49 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Thu, 31 Mar 2022 07:49 AM IST
सार

पिछले मैच की तुलना में फाफ डुप्लेसिस फिल्डिंग के दौरान ज्यादा बेहतर नजर आए। उन्होंने गेंदबाजों का सही से इस्तेमाल किया। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहले मैच जैसी धार नहीं दिखी।

विज्ञापन
RCB vs KKR Analysis Faf du Plessis effect on RCB bowlers return Shreyas Iyer disappointed in captaincy
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने गेंदबाजों की मदद से मजबूत कोलकाता नाइटराइडर्स को हरा दिया। वानिंदु हसरंगा और आकाश दीप ने सात विकेट लेकर कोलकाता की टीम को तहस-नहस कर दिया। गेंदबाजों के इस प्रदर्शन को बल्लेबाज बर्बाद करने वाले थे, लेकिन किसी तरह टीम की नैया पार लग गई। दिनेश कार्तिक और हर्षल पटेल ने चार गेंद शेष रहते हुए टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन


मैच के टर्निंग पॉइंट
1. अनुभवहीन वेंकटेश अय्यर को 19वां ओवर देना: आरसीबी को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 17 रन बनाने थे। यहां पर कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अनुभवहीन वेंकटेश अय्यर को गेंदबाजी सौंप दी। दिनेश कार्तिक और हर्षल पटेल ने इसका फायदा उठा लिया और ओवर में 10 रन ठोक दिए। इससे आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ सात रन बचे थे।
विज्ञापन


2. कार्तिक को रनआउट नहीं कर पाई कोलकाता की टीम: अपने पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक को कोलकाता की टीम रनआउट नहीं कर पाई। 19वें ओवर में वेंकटेश अय्यर की गेंद पर कार्तिक ने ऑफ साइड में शॉट खेला था। इस दौरान उनके और हर्षल पटेल के बीच तालमेल की कमी हुई और दोनों बल्लेबाज एक ही क्रीज पर आ गए। कोलकाता के पास कार्तिक को रनआउट कर मैच को पलटने का आसान मौका था, लेकिन वे चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों कप्तानों का कैसा रहा प्रदर्शन
पिछले मैच की तुलना में फाफ डुप्लेसिस फिल्डिंग के दौरान ज्यादा बेहतर नजर आए। उन्होंने गेंदबाजों का सही से इस्तेमाल किया। दिनेश कार्तिक और विराट कोहली से भी सलाह ली। डुप्लेसिस को ज्यादा अटैकिंग कप्तान नहीं माना जाता, लेकिन कोलकाता के खिलाफ मैच में वे बदले-बदले से नजर आए। गेंदबाजों का सही से इस्तेमाल किया और विपक्षी टीम को रन नहीं बनाने दिए। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहले मैच जैसी धार नहीं दिखी। हो सकता है कि छोटे स्कोर के कारण वे गेंदबाजों को ठीक से रोटेट नहीं कर पाए हो। फिल्डिंग में भी कई बार देखने को मिला कि सही जगह पर कोई खिलाड़ी ही नहीं है।


वानिंदु हसरंगा ने आरसीबी के लिए चार विकेट लिए। फोटो- आईपीएल/बीसीसीआई

आरसीबी के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष: आईपीएल में बहुत दिनों बाद यह देखा गया है कि आरसीबी की टीम शीर्ष क्रम के फेल होने के बाद मध्यक्रम के सहारे जीती है। शुरू के तीन बल्लेबाजों ने कुल 17 रन बनाए। इसके बाद डेविड विली, शेरफेन रदरफोर्ड और शाहबाज अहमद ने टीम को जीत के करीब तक पहुंचाया और दिनेश कार्तिक ने हर्षल पटेल के साथ मिलकर मैच को फिनिश किया।

पिछले मैच में 205 रन का स्कोर नहीं बचाने वाली आरसीबी के गेंदबाजी इस मैच में बेहतर नजर आई। उन्होंने कुल 65 गेंद पर रन बनाने ही नहीं दिया। हसरंग, आकाशदीप और हर्षल पटेल ने कहर बरपा दिया। अब देखना है कि आगे के मैचों में टीम की गेंदबाजी कैसी रहती है, क्योंकि आरसीबी के साथ एक बड़ी समस्या यह रही है कि टीम टुकड़ों में बेहतर प्रदर्शन करती है। निरंतरता की कमी साफ झलकती है।

नकारात्मक पक्ष: अनुज रावत लगातार दूसरे मैच में फेल हो गए हैं। पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 21 रन बनाकर आउट हुए थे और अब कोलकाता के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके। शीर्ष क्रम के फेल होने के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों को इस छोटे स्कोर को हासिल कर लेना चाहिए थे। उन्होंने अच्छी शुरुआत के बाद अपने विकेट गंवाए।

मैच के दौरान कोलकाता के आंद्रे रसेल मैदान पर गिर गए। फोटो- आईपीएल/बीसीसीआई


कोलकाता के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष:
 इस मैच में कोलकाता के लिए सिर्फ गेंदबाजी ही सही रही है। बल्लेबाजों द्वारा सिर्फ 128 रन बनाने के बावजूद उन्होंने आरसीबी को हर एक रन के लिए परेशान किया। कोलकाता के गेंदबाजों ने 62 डॉट गेंदें फेंकी थी। उमेश यादव, टिम साउदी और सुनील नरेन का इकॉनमी रेट तो छह से भी नीचे का रहा। अगर 15-20 रन और बने होते तो कोलकाता की टीम मैच जीत सकती थी।

नकारात्मक पक्ष: फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए गए वेंकटेश अय्यर लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप हो गए। नीतीश राणा और सैम बिलिंग्स एक बार फिर से मौके का फायदा नहीं उठा सके। बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम की फिल्डिंग भी खराब रही। खिलाड़ियों ने रनआउट के कई आसान मौके गंवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed