फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs DC IPL 2020: match preview of royal challengers bangalore and delhi capitals

IPL 2020: अय्यर के सामने आज 'विराट' चुनौती, RCB और दिल्ली में होगी कड़ी टक्कर

Mon, 05 Oct 2020 04:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 05 Oct 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
RCB vs DC IPL 2020: match preview of royal challengers bangalore and delhi capitals
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला

आईपीएल 2020 का 19वां मुकाबला सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें जब आमने सामने होंगी तो श्रेयस अय्यर की कुशल कप्तानी के सामने अनुभवी विराट कोहली की रणनीतिक चालों की भी परीक्षा होगी। दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। 

विज्ञापन


आरसीबी और दिल्ली दोनों की टीमें अभी मजबूत
आरसीबी और दिल्ली दोनों की टीमें अभी मजबूत नजर आ रही हैं और इन दोनों ने चार मैचों में तीन-तीन में जीत दर्ज की है। अब इन दोनों का लक्ष्य अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखना होगा। अय्यर ने जहां टीम के चारों मैचों में अच्छी फॉर्म दिखाई वहीं कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक जड़कर फार्म में वापसी की। अय्यर ने शनिवार को फिर से अपना कौशल दिखया और 38 गेंदों पर 88 रन बनाए। उनके अलावा पृथ्वी शॉ ने 66 रन की पारी खेली जिससे दिल्ली ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को 18 रन से हराया। कोहली ने आरसीबी की रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट की आसान जीत में 53 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाकर फार्म में वापसी की। अब इन ये दोनों कप्तान सोमवार को आगे बढ़कर नेतृत्व करना चाहेंगे और एक दूसरे को पीछे छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में इस मुकाबले के रोमांचक होने की संभावना है। 
विज्ञापन


शिखर धवन की फॉर्म अय्यर के लिए चिंता का विषय
दिल्ली के शीर्ष क्रम में शॉ अच्छी फॉर्म में है लेकिन शिखर धवन की फॉर्म अय्यर के लिए चिंता का विषय होगी। दिल्ली के लिए अच्छी बात यह है कि ऋषभ पंत ने केकेआर के खिलाफ 17 गेंदों पर 38 रन बनाकर अपनी आक्रामकता की झलक दिखा दी है। यही नहीं मार्कस स्टोइनिस और शिमरोन हेटमेयर जैसे आक्रामक बल्लेबाज भी उसकी टीम में हैं। कागिसो रबाडा ने दिल्ली की गेंदबाजी की कमान अच्छी तरह से संभाली हैं हालांकि केकेआर के खिलाफ वह नहीं चल पाए थे। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे ने शुरुआती और डैथ ओवरों में दिल्ली की तरफ से शानदार भूमिका निभायी है। केकेआर के खिलाफ उन्होंने 19वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की।इशांत शर्मा की जगह चुने गये हर्षल पटेल ने भी चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए लेकिन फिट होकर टीम में वापसी करने वाले रविचंद्रन अश्विन और स्टोइनिस प्रभाव नहीं छोड़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा देवदत्त पडीक्कल से उम्मीद
आरसीबी की तरफ से युवा देवदत्त पडीक्कल ने शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक चार मैचों में तीन अर्धशतक की मदद से 174 रन बनाए हैं। अगर आरोन फिंच भी बड़ी पारी खेलने में सफल रहते हैं तो आरसीबी की सलामी जोड़ी को रोकना आसान नहीं होगा। कोहली की फॉर्म में वापसी से आरसीबी को राहत मिली होगी। इससे शानदार फॉर्म में चल रहे एबी डीविलियर्स तथा शिवम दुबे और गुरकीरत सिंह पर से दबाव कम होगा। इसुरु उदाना ने आरसीबी के गेंदबाजी विभाग में जुड़ने के बाद प्रभावित किया है जिसमें नवदीप सैनी तथा दोनों स्पिनर वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा हालांकि अभी तक परिस्थितियों से सामंजस्य नहीं बिठा पाए हैं। आरसीबी क्रिस मौरिस के जल्द फिट होने की उम्मीद भी कर रहा होगा। यह दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान है।

टीमें इस प्रकार हैं

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, शाहबाज़ अहमद, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, पवन नेगी, इसुरु उदाना, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, एडम ज़म्पा।

दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, शिमरोन हेटमेयर, कागिसो रबाडा, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, ऋषभ पंत, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल, संदीप लमिछाने, कीमो पॉल, डेनियल सैम्स, मोहित शर्मा, एनरिक नार्जे, एलेक्स कैरी, अवेश खान, तुषार देशपांडे, हर्षल पटेल, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed