फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs CSK: Legend Ian bishop raises question on Virat kohli form and way of getting out against spinners

Virat Kohli Form: कैरेबियाई दिग्गज ने विराट कोहली की फॉर्म को लेकर जताई चिंता, बल्लेबाजी के इस तरीके पर उठाया सवाल

Thu, 05 May 2022 02:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 05 May 2022 02:49 PM IST
सार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भले ही चेन्नई के खिलाफ मैच को जीतने में सफल रही, लेकिन उसके पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। विराट 33 गेंदों में 30 रन की धीमी पारी खेलकर मोईन अली की गेंद पर बोल्ड हो गए। मोइन ने कोहली को सर्वाधिक 11वीं बार आउट किया।

विज्ञापन
RCB vs CSK: Legend Ian bishop raises question on Virat kohli form and way of getting out against spinners
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ की रेस में फिर से शामिल हो गई। फाफ डुप्लेसिस की अगुआई में बैंगलोर ने गेंदबाजों के दम पर चेन्नई को 13 रनों से हराया। आरसीबी की टीम भले ही इस मैच को जीतने में सफल रही, लेकिन उसके पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। विराट 33 गेंदों में 30 रन की धीमी पारी खेलकर मोईन अली की गेंद पर बोल्ड हो गए। मोइन ने कोहली को सर्वाधिक 11वीं बार आउट किया।

विज्ञापन


विराट की खराब फॉर्म अभी भी चिंता का सबब बनी हुई है। वह रन बनाने के लिए धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिससे टीम पर दबाव बढ़ रहा है। विराट अपनी पुरानी लय में लौटने के लिए अपनी बल्लेबाजी के तरीकों में बदलाव करते दिख रहे हैं, जिससे फैंस भी निराश हैं और उनपर सवाल उठा रहे हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने भी विराट की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन


कैरेबियाई दिग्गज का कहना है कि कोहली मौजूदा आईपीएल सीजन में अपनी फ्लो में नजर नहीं आ रहे हैं। ज्यादा बड़ा मुद्दा यह है कि अलग-अलग गेंदबाज उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। बिशप ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘शुरुआती 10-15 रन की पारी के दौरान वह गेंद के बराबर रन नहीं बना पा रहे हैं और वह ऐसा करने की ललक भी नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने पिछले मैच में छक्का लगाकर स्ट्राइक रेट में सुधार किया लेकिन फिर उनके रन बनाने की गति धीमी हो गई।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


बिशप ने कहा, ‘‘विराट के साथ यह सिर्फ इसी सत्र में नहीं हो रहा है। उनके साथ पिछले सत्र में भी ऐसा ही हो रहा था। यह चिंताजनक है। पारी की शुरुआत में इतनी गेंद खेलने के बाद आप तेजी से रन नहीं बना पाते हैं तो आपको अपनी पारी लंबी खींचनी होगी। अगर आप लंबी पारी नहीं खेलते तो यह टीम के लिए मुश्किल स्थिति होगी।’’


स्पिनरों के खिलाफ कोहली के संघर्ष का जिक्र करते हुए बिशप ने कहा, ‘‘वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर (फरवरी में) रोस्टन चेज ने उन्हें आउट किया था। हमने उन्हें पिछले कुछ टेस्ट मैचों में ऑफ स्पिनरों की गेंद पर आउट होते देखा है। मैं इसे लेकर चिंतित हूं। मैं इस बात को लेकर भी चिंतित हूं कि अलग-अलग तरह के गेंदबाज उन्हें आउट कर रहे हैं। वह गेंदबाजों पर हावी नहीं हो पा रहे हैं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed