{"_id":"628a12326e830e613a208bab","slug":"rcb-players-watched-mi-vs-dc-match-on-tv-how-players-reaction-changed-with-every-ball","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs DC Video: मुंबई-दिल्ली मैच के दौरान टीवी से चिपके रहे आरसीबी के खिलाड़ी, देखें हर पल कैसे बदले हाव-भाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs DC Video: मुंबई-दिल्ली मैच के दौरान टीवी से चिपके रहे आरसीबी के खिलाड़ी, देखें हर पल कैसे बदले हाव-भाव
Sun, 22 May 2022 04:06 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 22 May 2022 04:06 PM IST
सार
मुंबई इंडियंस की जीत के साथ ही आरसीबी की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। अब आईपीएल 2022 का एलिमिनेटर मैच लखनऊ और बैंगलोर के बीच होगा। बैंगलोर के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई की जीत जरूरी थी। इस वजह से बैंगलोर के खिलाड़ियों ने मुंबई का पूरा मैच देखा।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 में मुंबई की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, लेकिन अपने आखिरी मैच में मुंबई ने कई नए फैन बना लिए। आरसीबी की टीम इस मैच में मुंबई की दीवानी हो गई। दरअसल, आईपीएल 2022 में आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली की हार जरूरी थी। आरसीबी ने अपने 14 मैच खेलकर 16 अंक हासिल किए थे। वहीं, दिल्ली के पास 13 मैच में 14 अंक थे। आखिरी मैच जीतने पर दिल्ली के पास भी 16 अंक होते, लेकिन आरसीबी का रन रेट दिल्ली से बहुत कम था। ऐसे में दिल्ली आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाती।
अब आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने का एक ही रास्ता था, कि दिल्ली अपना आखिरी मैच मुंबई से हार जाए। इस मैच से पहले ही आरसीबी के खिलाड़ियों ने मुंबई का समर्थन शुरू कर दिया था। मैच से पहले मैक्सवेल, विराट और डुप्लेसिस मुंबई की जर्सी में भी नजर आए थे।

View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore)
विज्ञापन
पूरी टीम ने देखा मैच
आरसीबी की टीम ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि कैसे टीम के सभी खिलाड़ी दिल्ली और मुंबई के मैच के दौरान टीवी से चिपके रहे। पहली पारी में जब-जब दिल्ली का विकेट गिर रहा था। तब-तब आरसीबी की टीम के सभी खिलाड़ी खुशी से उछल पड़ते थे। पंत और पॉवेल के बीच साझेदारी हुई तो खिलाड़ी निराश हो गए। अंत में जब मुंबई को 160 रन का लक्ष्य मिला तो खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली।
160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत बेहद खराब थी तो आरसीबी के सभी खिलाड़ी निराश दिख रहे थे। इसके बाद ब्रेविस और ईशान किशन ने पारी संभाली तो खिलाड़ियों के अंदर उम्मीद जगी। इन दोनों के विकेट गिरे तो फिर निराशा छाई, लेकिन टिम डेविड ने मुंबई को मैच जिता दिया। मुंबई के जीतते ही आरसीबी की पूरी टीम खुशी से उछल पड़ी। सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे को गले लगा लिया और जश्न ऐसा था कि मानो मुंबई नहीं आरसीबी की टीम मैच जीती हो।