फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra Jadeja vs CSK Will Jadeja Deleted all Instagram posts related to the Chennai Super Kings did not wish MS Dhoni on his birthday

Ravindra Jadeja vs CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स से बाहर होंगे रवींद्र जडेजा? टीम से जुड़े सारे इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट किए

Sat, 09 Jul 2022 11:16 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 09 Jul 2022 11:16 AM IST
सार

जडेजा और सीएसके ने एक-दूसरे को पहले ही सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। उसके बाद जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम बायो से चेन्नई का नाम हटाया और फिर अब पिछले दो साल के सारे पोस्ट डिलीट कर दिए।

विज्ञापन
Ravindra Jadeja vs CSK Will Jadeja Deleted all Instagram posts related to the Chennai Super Kings did not wish MS Dhoni on his birthday
महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा इनदिनों फ्रेंचाइजी से खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं। जडेजा के हालिया रवैये से ऐसा ही लग रहा है। उन्होंने 2021 से चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े पोस्ट अपने इंस्टाग्राम हैंडल से हटा दिए हैं। इसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले सीजन में जडेजा चेन्नई की ओर से खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।
विज्ञापन


जडेजा और सीएसके ने एक-दूसरे को पहले ही सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। उसके बाद जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम बायो से चेन्नई का नाम हटाया और फिर अब पिछले दो साल के सारे पोस्ट डिलीट कर दिए। इतना ही नहीं, जडेजा ने महेंद्र सिंह धोनी को सात जुलाई को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर विश भी नहीं किया।
विज्ञापन


जडेजा चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ 2012 में जुड़े थे। 10 सालों में उन्होंने टीम के साथ दो खिताब जीते। इस साल टूर्नामेंट शुरू होने से दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का एलान किया। रवींद्र जडेजा को अगला कप्तान बनाया गया। उन्होंने 37 दिन बाद ही अपने पद को छोड़ने का फैसला किया। धोनी को फिर से टीम की कमान संभालनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई ने इस बार आईपीएल नीलामी से पहले धोनी-जडेजा समेत चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में सबसे अधिक पैसे के साथ रिटेन किया था। लेकिन धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया गया। इससे बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। फिर जडेजा कप्तान भी बने, लेकिन दबाव को नहीं झेल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed