फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra Jadeja shares controversial image on social media

टीम इंडिया से बाहर होकर भी बेपरवाह हैं 'सर' जडेजा, तस्वीर है गवाह

Tue, 26 Sep 2017 03:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 26 Sep 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
 Ravindra Jadeja shares controversial image on social media
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN

एक समय रवींद्र जडेजा टीम इंडिया में एक फिक्स नाम हुआ करते थे। यूं कहें कि रविन्द्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन खेल के सभी प्रारूपों में भारतीय टीम के दो पसंदीदा स्पिनर थे। मगर टीम मैनेजमेंट अब ज्यादा ही फ्लेक्सिबल हो गया है और गेंदबाज को रोटेट करता रहता है। 

विज्ञापन


मैनेजमेंट ने अश्विन और जडेजा के बदले दो अन्य स्पिनर युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव पर विश्वास दिखाया है। चहल और यादव के बेहतर प्रदर्शन के बाद जडेजा के लिए थोड़ी मुश्किल हो गई है। वह अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वन डे के लिए वापस आए थे। लेकिन अंतिम दो वन डे में फिर से उन्हें बाहर कर दिया गया है। चोट ठीक होने के बाद अक्षर पटेल की वापसी हो गई है।
विज्ञापन

 

अक्षर के मुकाबले अपनी अनदेखी पर जडेजा शायद नाराज चल रहे हैं। भारतीय टीम की जिस दिन घोषणा की गई, उसी दिन जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की। इसे फोटो के साथ लिखी गई कैप्शन ने सभी को हैरान कर दिया। इस फोटो में वो धुंए के बीच में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'मेरी पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, मैंने बीती रात काफी शानदार नाइट आउट किया। राजूपत ब्वॉय।' इस कैप्शन से पोस्ट डालने के बाद से ही लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर जडेजा इस पोस्ट के जरिए क्या कहना चाहते हैं। हालांकि इसके बारे में अभी तक क्यों-कैसे का पता नहीं चल पाया है।


पढ़ेंः- सहवाग ने शायराना अंदाज में बताया, टीम इंडिया के किस खिलाड़ी से है ऑस्ट्रेलिया तंग
 

 

Had a really great "Night Out" last night, according to my police report.#rajputboy

A post shared by Ravindrasinh Jadeja (@royalnavghan) on




पढ़ेंः-गांगुली ने की कोहली की तारीफ, कहा-इससे तय होगी उनकी 'विराट' विरासत  

बता दें कि चेन्नई में सीरीज की शुरुआत से पहले ही अक्षर पटेल को चोट लग गई थी। जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उनकी जगह जडेजा को 15 सदस्यीय टीम में जगह दी थी। मगर बीते शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो वनडे के लिए चयनकर्ताओं ने बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को टीम में शामिल करते हुए रविंद्र जडेजा को टीम से बाहर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed