सीरीज हारने के बाद भी टीम इंडिया का यह खिलाड़ी कर रहा है अफ्रीका में मौज-मस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के हाथों लगातार दो टेस्ट मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया भले ही सीरीज गंवा चुकी है, लेकिन उनका मनोबल नहीं टूटा है। गौरतलब है कि 24 जनवरी को टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेलेगा।
इससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका की सैर कर रहे हैं। हालांकि,दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए जडेजा का सिलेक्शन 15 सदस्यीय टीम में किया गया, लेकिन उन्हें सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला।
हमेशा से अपने अलग-अलग अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले टीम इंडिया के स्पिनर रविन्द्र जडेजा ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'शेर! शेर होता है, चाहे सासन गर में हो या जोहानसबर्ग में... पिंजरे में शेर को बहुत लोग पत्थर मारते हैं, असली मर्द सामने खड़े होते हैं।' खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 1 लाख अस्सी हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है, जबकि डेढ़ हजार से ज्यादा लोग इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं।
बता दें कि टीम इंडिया तीन मैचों की टेस्ट सीरीज अपने हाथ से पहले ही गंवा चुकी है। तीसरा टेस्ट 24 जनवरी से शुरू होगा, जो कि महज एक औपचारिकता होगी। सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के टीम इंडिया को 135 रन से हार का सामना करना पड़ा, जबकि केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 72 रन से हार मिली।
A post shared by Ravindrasinh Jadeja (@royalnavghan) on