फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra jadeja says I was all ready, padded up, had taken injection as well

जडेजा का खुलासा, अंगूठे में फ्रैक्चर के बाद भी 10-15 ओवर की बल्लेबाजी के लिए तैयार था

Sat, 23 Jan 2021 10:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 23 Jan 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Ravindra jadeja says I was all ready, padded up, had taken injection as well
जडेजा - फोटो : social media

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने शनिवार को खुलासा किया कि अंगूठे में फ्रैक्चर के बावजूद भी वह सिडनी टेस्ट में 10-15 ओवर की बल्लेबाजी करने के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह मानसिक रूप से भी तैयार थे और दर्दनिवारक इंजेक्शन भी ले लिया था।

विज्ञापन


इस स्टार ऑलराउंडर ने 'स्पोर्ट्स टूडे' से बातचीत में कहा, 'मैं तैयार था, पैड पहन लिए थे। इंजेक्शन भी ले लिया था। मैं सोचरहा था कि मैं कम सेकम 10 से 15 ओवर तक बल्लेबाजी करूंगा और मानसिक रूप से योजना बना रहा था कि पारी कैसे खेलूंगा, कौन से शॉट खेलूंगा क्योंकि फ्रैक्चर के कारण मेरे लिए सभी तरह के शॉट खेलना संभव नहीं था।'
विज्ञापन


हालांकि, सिडनी टेस्ट में जडेजा को बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर नहीं उतरना पड़ा, क्योंकि आर अश्विन और हनुमा विहारी ने मिलकर इस मैच को ड्रॉ करा दिया। भारत के लिए यह मैच किसी ऐतिहासिक जीत से कम नहीं थी। सिडनी टेस्ट जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने हर तरीका अपनाया, लेकिन उसे निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोटिल होने के बावजूद हनुमा ने लगभग चार घंटे क्रीज पर बिताकर अपने नाबाद 23 रन के लिए 161 गेंदें खेली जबकि अश्विन ने 128 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए। हनुमा ने पुजारा के साथ 31 और अश्विन के साथ मिलकर 120 गेंदों का सामना किया। हनुमा-अश्विन ने लगभग 42 ओवरों का सामना करके छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़े।


बता दें कि जडेजा को सिडनी टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए अंगूठे में चोट लग गई थी। इसके बाद वह छह हफ्ते के लिए क्रिकेट से दूर हो गए। वहीं, वह अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से शुरू हो रहीचार मैचों की टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed