फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra Jadeja registered third best Test bowling figures in an innings for India since 2000; IND vs AUS BGT

IND vs AUS: जडेजा इस मामले में भारत के तीसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने, अश्विन के छह साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा

Sun, 19 Feb 2023 10:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Feb 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
सार
जडेजा साल 2000 से लेकर अब तक एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के मामले भारत के तीसरे सफल गेंदबाज बन गए हैं। संयोग की बात यह है कि शीर्ष पर काबिज तीनों गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही है।
loader
Ravindra Jadeja registered third best Test bowling figures in an innings for India since 2000; IND vs AUS BGT
हरभजन सिंह, रवींद्र जडेजा और अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने यह मैच छह विकेट से अपने नाम किया। रवींद्र जडेजा को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में सात विकेट झटके। इसी के साथ जडेजा ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

 

जडेजा ने अश्विन को पीछे छोड़ा

रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन
रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
जडेजा साल 2000 से लेकर अब तक एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के मामले भारत के तीसरे सफल गेंदबाज बन गए हैं। संयोग की बात यह है कि शीर्ष पर काबिज तीनों गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही है। साल 2000 से लेकर अब तक टेस्ट में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम है। उन्होंने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 में ऐसा किया था। इस मैच की पहली पारी में भी भज्जी ने सात विकेट झटके थे, जबकि दूसरी पारी में हरभजन ने 41.5 ओवर में 84 रन देकर आठ विकेट झटके थे। भारत ने यह मैच दो विकेट से जीता था।
 
साल 2000 से लेकर अब तक टेस्ट में बेस्ट बॉलिंग फिगर (भारतीय)
खिलाड़ी बॉलिंग फिगर इकॉनमी
हरभजन सिंह 8/84 2.84
अनिल कुंबले 8/141 2.91
रवींद्र जडेजा 7/42 2.44
रविचंद्रन अश्विन 7/59 2.78
इरफान पठान 7/59 3.28
शार्दुल ठाकुर 7/61 3.57
ईशांत शर्मा 7/74 3.15

जडेजा ने झटके सात विकेट

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अनिल कुंबले हैं। कुंबले ने 2004 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46.5 ओवर में 141 रन देकर आठ विकेट झटके थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में यह आंकड़ा हासिल किया था। वहीं, दूसरी पारी में कुंबले ने चार विकेट लिए थे। यह टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। इस लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर जडेजा पहुंच गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 12.1 ओवर में 42 रन देकर सात विकेट झटके। इस मैच की पहली पारी में भी जडेजा ने तीन विकेट झटके थे। भारत ने यह टेस्ट छह विकेट से जीता। 

पठान और शार्दुल भी लिस्ट में

He made everyone love Test cricket: Irfan Pathan on Virat Kohli | Cricket  News – India TV

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन हैं। उन्होंने 2016 में इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 13.5 ओवर में 59 रन देकर सात विकेट झटके थे। इस टेस्ट की पहली पारी में भी अश्विन ने 27.2 ओवर में 81 रन देकर छह विकेट झटके थे। भारत ने यह मैच 321 रन से जीता था। साल 2000 से लेकर अब तक सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर इरफान पठान (59/7) और छठे स्थान पर शार्दुल ठाकुर (61/7) हैं।

शानदार फॉर्म में चल रहे जडेजा
जडेजा ने भारतीय टीम में पांच महीने बाद वापसी की थी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए थे। उन्हें अगस्त में चोट लगी थी और तब से वह टीम से बाहर थे। चोटिल होने से पहले जडेजा टेस्ट में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने इस फॉर्मेट में पिछली 10 पारियों में 491 रन बनाए हैं। इनमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, इसके अलावा पिछली 10 पारियों में 27 विकेट भी ले चुके हैं।

टेस्ट में पिछली 10 पारियों में बतौर बल्लेबाज जडेजा का प्रदर्शन
रन गेंद Vs
26 74 AUS
70 185 AUS
23 58 ENG
104 194 ENG
22 45 SL
4 14 SL
175* 228 SL
0 2 NZ
50 112 NZ
17 59 ENG


टेस्ट में पिछली 10 पारियों में बतौर गेंदबाज जडेजा का प्रदर्शन
रन/विकेट Vs
42/7 AUS
68/3 AUS
34/2 AUS
47/5 AUS
62/0 ENG
3/0 ENG
48/1 SL
15/0 SL
46/4 SL
41/5 SL

पांच विकेट लेने के बाद रवींद्र जडेजा
पांच विकेट लेने के बाद रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। वहीं, भारतीय टीम 262 रन बनाने में कामयाब हुई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में एक रन की बढ़त मिली। उसकी टीम दूसरी पारी में 113 रनों पर सिमट गई। इस तरह भारत को 115 रनों का लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में ट्रेविस हेड ने 43 और मार्नश लाबुशेन ने 35 रन बनाए। इनदोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ सिर्फ नौ रन बना सके। भारत के लिए जडेजा ने सात विकेट और रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। 

भारत ने चार विकेट पर 118 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने 31 और चेतेश्वर पुजारा ने नाबाद 31 रन बनाए। केएस भरत 23 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली ने 20 और श्रेयस अय्यर ने 12 रन बनाए। केएल राहुल एक रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में नाथन लियोन ने दो विकेट लिए। टॉड मर्फी को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed