{"_id":"62daa8c8d72a7046356a2b92","slug":"ravindra-jadeja-out-of-two-odi-matches-against-west-indies-may-play-third-odi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ravindra Jadeja Injury: रवींद्र जडेजा की चोट पर बीसीसीआई का बड़ा अपडेट, जानें कब हो सकती है वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ravindra Jadeja Injury: रवींद्र जडेजा की चोट पर बीसीसीआई का बड़ा अपडेट, जानें कब हो सकती है वापसी
Fri, 22 Jul 2022 07:30 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 22 Jul 2022 07:30 PM IST
सार
घुटने की चोट के चलते जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ दो वनडे मैच से बाहर हो चुके हैं। तीसरे मैच में वो टीम इंडिया में वापस लौट सकते हैं। उन्हें इस सीरीज में उपकप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोटिल होकर शुरुआती दो वनडे मैच से बाहर हो चुके हैं। जडेजा के दाएं घुटने में चोट लगी है। उन्हें वनडे सीरीज में टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया था, लेकिन वो अब शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाएंगे। तीसरे मैच में भी उनका खेलना तय नहीं है।
बीसीसीआई ने जडेजा की चोट के बारे में जानकारी देते हुए कहा "भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के दाएं घुटने में चोट लगी है और वो वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मैच से बाहर हो चुके हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देख रेख कर रही है। तीसरे वनडे में उनके खेलने या न खेलने पर फैसला बाद में लिया जाएगा।"
जडेजा के बाहर होने से टीम कमजोर
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी वनडे टीम में नहीं हैं। ऐसे में जडेजा सीनियर खिलाड़ियों में से एक थे और उन्हें उपकप्तान बनाया गया था। बल्ले के साथ जडेजा का हालिया फॉर्म भी शानदार रहा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक भी लगाया था। उनके जाने से भारत की बल्लेबाजी कमजोर हुई है। उनकी जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है।

जेसन होल्डर भी पहले वनडे से बाहर
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर भी पहले वनडे से बाहर हो गए हैं। मैच से पहले वो कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसके बाद वो पहले मैच से बाहर हो गए हैं। अब दूसरे मैच में भी उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। अगर होल्डर सही समय पर कोरोना से नहीं उबर पाते हैं तो वो पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। टॉस के समय वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने बताया कि होल्डर कोरोना संक्रमित हैं और वो यह मैच नहीं खेल रहे हैं। जेसन होल्डर की इसी सीरीज में वेस्टइंडीज टीम में वापसी हुई थी, लेकिन कोरोना के चलते वो कोई मैच नहीं खेले बिना फिर टीम से बाहर हो चुके हैं।