ब्रिसबेन में हार के बाद टीम इंडिया को एक और झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की चार मैचों की सीरीज में पहले एडिलेड और फिर ब्रिसबेन में मिली हार के बाद टीम इंडिया के सामने मेलबर्न की चुनौती है। दो मैच जीत चुकी ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न में सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी।
टीम इंडिया अभी ब्रिसबेन की हार का गम भुला भी नहीं पाई थी कि टीम का स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चोट के कारण टीम से बाहर हो गया हैं। ब्रिसबेन टेस्ट में फिंल्डिंग के दौरान जडेजा चोटिल हो गए थे। उनके स्थान पर अक्षर पटेल को टीम में जगह दी गई है।
आईपीएल के स्टार गेंदबाज हैं अक्षर
गुजरात के रहने वाले अक्षर पटेल ने आईपीएल 2014 में अपनी पहचान बनाई थी। इस बांये हाथ के स्पिनर ने आईपीएल में न सिर्फ गेंदबाजी बल्कि गेंदबाजी में भी अपना लोहा मनवाया।
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने अपनी पहचान बनाई। जिसके बाद अक्टूबर माह में वेस्टइंडीज के साथ घरेलु सीरीज में मनीष पांडे की जगह अक्षर को भारतीय टीम के 15 सदस्यों में जगह मिली।
इतना ही नहीं रणजी ट्रॉफी में भी अक्षर का शानदार प्रदर्शन रहा है। अक्षर अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।