फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra Jadeja on Kapil Dev Team India 'arrogant' dig, says- People make such comments when India lose match

Kapil vs Jadeja: कपिल के 'टीम इंडिया में अहंकार' वाले बयान पर जडेजा का जवाब, कहा- लोग हार पर ऐसे बयान देते हैं

Tue, 01 Aug 2023 12:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Aug 2023 12:19 PM IST
सार

कपिल देव के तंज का जवाब देते हुए जडेजा ने कहा कि जब भारत मैच हारता है तो लोग ऐसी टिप्पणियां करते हैं। जडेजा ने कहा कि खिलाड़ियों का ध्यान केवल भारत के लिए जीत पर था और उनका कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं था।

विज्ञापन
Ravindra Jadeja on Kapil Dev  Team India 'arrogant' dig, says- People make such comments when India lose match
रवींद्र जडेजा ने कपिल देव को जवाब दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों पर अहंकारी होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि पैसा आने पर कुछ खिलाड़ी अहंकारी हो गए हैं। खिलाड़ियों को लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं किसी दिग्गज से सुझाव लेने भी नहीं जाते। इस पर अब रवींद्र जडेजा ने जवाब दिया है। जडेजा ने तीसरे वनडे से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्व खिलाड़ियों को अपने विचार रखने चाहिए, लेकिन कपिल द्वारा लगाए गए आरोपों में सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन

कपिल देव के तंज का जवाब देते हुए जडेजा ने कहा कि जब भारत मैच हारता है तो लोग ऐसी टिप्पणियां करते हैं। जडेजा ने कहा कि खिलाड़ियों का ध्यान केवल भारत के लिए जीत पर था और उनका कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा ने क्या कहा?

Ravindra Jadeja on Kapil Dev  Team India 'arrogant' dig, says- People make such comments when India lose match
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा ने कहा, "हर किसी की अपनी राय है। पूर्व खिलाड़ियों को अपनी राय साझा करने का पूरा अधिकार है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस टीम में कोई अहंकार है। हर कोई अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा है और हर कोई मेहनती है। किसी ने भी किसी चीज को हल्के में नहीं लिया है। वे अपना 100 फीसदी दे रहे हैं। ऐसी टिप्पणियां आम तौर पर तब आती हैं जब भारतीय टीम कोई मैच हार जाती है।"
विज्ञापन

'टीम के रूप में अच्छा करना हमारा उद्देश्य'

जडेजा ने कहा- यह युवा और अनुभव को मिलाकर एक अच्छी टीम है। हम भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और यही हमारा मुख्य उद्देश्य है, कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है। इससे पहले कपिल ने कहा था- मेरा मानना है कि एक अनुभवी व्यक्ति मदद कर सकता है। कभी-कभी बहुत अधिक पैसा आता है तो अहंकार आता है।

कपिल ने भारतीय खिलाड़ियों पर साधा था निशाना

Ravindra Jadeja on Kapil Dev  Team India 'arrogant' dig, says- People make such comments when India lose match
कपिल देव - फोटो : ट्विटर @BCCI
कपिल ने कहा था, ''इन क्रिकेटरों को लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं। यही अंतर है। मैं कहूंगा कि बहुत सारे क्रिकेटर हैं जिन्हें मदद की जरूरत है। जब सुनील गावस्कर हैं, तो आप उनसे बात क्यों नहीं कर सकते? अहंकार कहां है? उन्हें लगता है कि हम काफी अच्छे हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed