कुछ ही देर में होगी टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर की सगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया में इन-दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। सुरेश रैना की शादी के बाद से यह सिलसिला शुरू हुआ और अभी तक जारी है। इस फेहरिस्त में एक और क्रिकेटर का नाम जुड़ गया है।
अप्रैल 2015 में क्रिकेटर सुरेश रैना की शादी के बाद हरभजन सिंह अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा के साथ परिणय सूत्र में बंधे। फिर युवराज सिंह ने सगाई की। 12 दिसंबर 2015 को रोहित शर्मा ने शादी की।
तेज गेंदबाज मोहित शर्मा और कुछ दिन पहले ही वरुण एरॉन की सगाई के बाद टीम इंडिया के एक और ऑलराउंडर जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। इस ऑलराउंडर का ऑस्ट्रेलिया में हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा।
यह है टीम इंडिया का वह ऑलराउंडर
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया दौरे से भारत लौटे टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा जल्द ही सगाई कर सकते हैं। उनकी मंगेतर गुजरात में उन्हीं के इलाके राजकोट की रहने वाली है।
खबर है कि 27 साल के 'सर' जडेजा राजकोट की रीवा के साथ शुक्रवार को सगाई करेंगे। रीवा राजकोट के एक स्थानीय कांट्रेक्टर हरदेव सिंह सोलंकी की बेटी हैं, जो कांग्रेस पार्टी से भी ताल्लुक रखते हैं।
25 साल की रीवा ने राजकोट के आत्मीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी एंड साइंस कालेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और इस वक्त दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं।