फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra Jadeja breaks 36 year old record of Kapil Dev in 175 runs inning against Srilanka

IND vs SL: जडेजा ने तोड़ा कपिल देव का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, मोहाली टेस्ट में बनाए तीन अहम कीर्तिमान

Sat, 05 Mar 2022 03:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 03:32 PM IST
सार

रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कपिल देव का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब जडेजा भारत के लिए सातवें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 
 

विज्ञापन
Ravindra Jadeja breaks 36 year old record of Kapil Dev in 175 runs inning against Srilanka
रवींद्र जडेजा - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने खास कीर्तिमान हासिल किया है। उन्होंने पूर्व ऑलराउंडर कपिलदेव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने मोहाली टेस्ट में नाबाद 175 रन बनाए। अब जडेजा सातवें नंबर पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कपिल देव का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। कपिल देव ने 1986 में कानपुर में श्रीलंका के खिलाफ सातवें नंबर पर आकर 163 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


जडेजा ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। इस मैच में उन्होंने अपने टेस्ट करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। जडेजा ने इस पारी में 17 चौके और तीन छक्के लगाए। 
विज्ञापन


अश्विन और जडेजा ने पहली बारी की शतकीय साझेदारी
अश्विन और जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 15 बार साथ में बल्लेबाजी कर चुके हैं, लेकिन यह सिर्फ दूसरा मौका था, जब इन दोनों ने 50 रन से ज्यादा की साझेदारी की। इस मैच में दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की। इससे पहले 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ इस जोड़ी ने 97 रन जोड़े थे। यह साझेदारी भी सातवें विकेट के लिए ही थी। श्रीलंका के खिलाफ अश्विन ने 61 रन की बेहतरीन पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जडेजा ने आठवीं बार 150 रन से ज्यादा की पारी खेली
इस मैच में भारत के रवींद्र जडेजा ने 175 रन बनाए। यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका 11वां शतक था। इन 11 शतकों में आठ बार जडेजा ने 150 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। बाकी तीन शतकों में भी दो बार वो नाबाद लौटे थे, जबकि एक बार 143 के स्कोर पर आउट हुए थे। 2011-12 में उन्होंने लगातार तीन शतक लगाए थे। 


भारत ने पहली पारी 574 रन पर घोषित की
भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 574 रन बनाकर घोषित की है। रवींद्र जडेजा के अलावा भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 96 रन की बेहतरीन पारी खेली। अश्विन ने 61 और विहारी ने 58 रन की पारी खेली। वहीं श्रीलंका के लिए लकमल, विश्वा फर्नांडो और एंबुलडेनिया ने दो-दो विकेट लिए। इस मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed