{"_id":"59cb36ef4f1c1ba8538b49c6","slug":"ravichandran-ashwin-scored-his-maiden-half-century-in-county-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविचंद्रन अश्विन ने बल्ले से किया कमाल, काउंटी क्रिकेट में जमाई अपनी पहली फिफ्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रविचंद्रन अश्विन ने बल्ले से किया कमाल, काउंटी क्रिकेट में जमाई अपनी पहली फिफ्टी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
अश्विन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके फैंस का दिल जीत लिया है। अश्विन ने वोरसेस्टरशायर की तरफ से खेलते हुए बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया और काउंटी सीजन में अपना पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने डरहम के खिलाफ 130 गेंदों में 82 रन की उम्दा पारी खेली। यही नहीं, अश्विन अपनी टीम के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर भी रहे।
विज्ञापन
अश्विन ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। इससे पहले उन्होंने गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके थे। अश्विन को चयनकर्ताओं ने काउंटी क्रिकेट खेलने की इजाजत दे रखी है। वो फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। टीम इंडिया को आने वाले समय में इंग्लैंड का दौरा करना है और ऐसे में अश्विन के काउंटी क्रिकेट खेलने का अनुभव टीम के लिए फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: विराट नहीं इन खिलाड़ियों ने बंद किए अश्विन-जड़ेजा के लिए वनडे टीम के दरवाजे
विज्ञापन
अश्विन ने टीम इंडिया की तरफ से आखिरी वन-डे 30 जून, 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वहीं उन्होंने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 9 जुलाई, 2017 को वेस्टइंडीज के ही खिलाफ खेला था।
इस दौरान अश्विन टेस्ट में तो लगातार भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन वन-डे और टी20 में वो टीम से अंदर-बाहर होते रहे। 31 वर्षीय अश्विन ने भारत के लिए 111 वन-डे खेले हैं। इस दौरान अश्विन ने 32.91 की औसत से 150 विकेट हासिल किए हैं। वहीं 46 टी20 मैचों में अश्विन के नाम 22.94 की औसत से 52 विकेट दर्ज हैं। अगर अश्विन के टेस्ट मैचों के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 52 टेस्ट में 25.26 की औसत से 292 विकेट झटके हैं।