{"_id":"58f525b34f1c1ba346470f9f","slug":"ravichandran-ashwin-reveals-lost-kitbag-ipl-debut-in-2009","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वजह से IPL में पहला मैच खेलकर भी नहीं खेल पाए थे अश्विन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस वजह से IPL में पहला मैच खेलकर भी नहीं खेल पाए थे अश्विन
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 18 Apr 2017 05:56 AM IST
विज्ञापन
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोट के कारण भले ही रविचंद्रन अश्विन की फिरकी का जादू आईपीएल-10 में प्रशंसकों को देखने को नहीं मिल रहा है। बावजूद इसके वह दूसरे तरीकों के जरिए अपने प्रशंसकों से लगातार जुड़े हुए हैं और उन्हें अपनी कमी महसूस नहीं होने दे रहे हैं।
विज्ञापन
हाल ही में गुजरात के बल्लेबाज एरोन फिंच मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच नहीं खेल सके। उनके मैच न खेलने का कारण भी अजीब था। बताया गया कि मैच के लिए उनका किट बैग उपलब्ध नहीं था। इस कारण को जानने के बाद अश्विन के जेहन में भी अपने पहले आईपीएल सीजन की यादें ताजा हो गईं। उन्होंने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले पहले सीजन में उनके साथ भी कुछ ऐसा हुआ था।
विज्ञापन
अश्विन ने ट्वीट कर प्रशंसकों को बताया कि जब उन्होंने आईपीएल में अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था, तो उनके साथ भी कुछ ऐसा ही घटित हुआ था। किट बैग की नामौजूदगी के कारण मुंबई इंडियंस के खिलाफ अश्विन ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी नहीं की थी। आईपीएल के साल 2009 के सीजन में पहले ही मैच में सीएसके की तरफ से आश्विन ने अपना पहला मैच खेला था। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिन तेंदुलकर के अर्धशतक की बदौलत चेन्नई के सामने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य रखा। अश्विन किटबैग की नामौजूदगी की वजह से चेन्नई की तरफ से गेंदबाजी नहीं कर पाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने 146 रन बनाये और मैच को 19 रनों से गवां दिया था।
विज्ञापन
फिंच ने इससे पहले पुणे के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार 33 रन बना कर गुजरात को विजय दिलाई थी। लेकिन मुंबई के खिलाफ अगले मुकाबले में किट बैग गुम होने के कारण उन्हें मैदान से बाहर बैठना पड़ा। नतीजतन गुजरात ने मुंबई के खिलाफ यह मुकाबला गंवा दिया।