{"_id":"66f6899f7eab5292b40ff66b","slug":"ravichandran-ashwin-has-surpassed-anil-kumble-become-india-s-most-successful-bowler-in-test-cricket-in-asia-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: रविचंद्रन अश्विन ने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा, इस मामले में अब बस मुरलीधरन से पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: रविचंद्रन अश्विन ने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा, इस मामले में अब बस मुरलीधरन से पीछे
Fri, 27 Sep 2024 04:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:02 PM IST
सार
अश्विन ने अनिल कुंबले को भले ही पीछे छोड़ दिया है, लेकिन श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन अभी भी एशिया के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं। मुरलीधरन के नाम एशियाई जमीन पर टेस्ट में 612 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है, जबकि अश्विन दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
अश्विन
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन अश्विन ने एक विकेट अपने नाम किया और इसके साथ ही वह एशिया में टेस्ट प्रारूप में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। एशिया में लाल गेंद के प्रारूप में अश्विन के नाम अब 420 विकेट हो चुके हैं।
विज्ञापन
एशिया के दूसरे सफल टेस्ट गेंदबाज बने अश्विन
अश्विन ने अनिल कुंबले को भले ही पीछे छोड़ दिया है, लेकिन श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन अभी भी एशिया के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं। मुरलीधरन के नाम एशियाई जमीन पर टेस्ट में 612 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है, जबकि अश्विन दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। अश्विन और मुरलीधरन के बीच अभी काफी अंतर है। कुंबले 419 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

एशिया में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (टेस्ट में)
| गेंदबाज | देश | विकेट |
| मुथैया मुरलीधरन | श्रीलंका | 612 |
| रविचंद्रन अश्विन | भारत | 420* |
| अनिल कुंबले | भारत | 419 |
| रंगना हेराथ | श्रीलंका | 354 |
| हरभजन सिंह | भारत | 300 |
मैच के पहले दिन रहा बारिश का साया
मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मैच के शुरुआती दिन हालांकि बारिश का साया रहा जिस कारण मुकाबला देर से शुरू हुआ, जबकि वर्षा के कारण पहले दिन का खेल भी जल्द समाप्त करना पड़ा। टॉस नौ बजे की जगह सुबह 10 बजे हुआ था। वहीं, मैच शुरू सुबह साढ़े नौ बजे की जगह सुबह साढ़े 10 बजे हुआ था। दिन के खेल की समाप्ति तक बांग्लादेश ने पहली पारी में तीन विकेट पर 107 रन बना लिए हैं।

कानपुर में 60 साल बाद किसी कप्तान ने गेंदबाजी का फैसला किया
इस टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कानपुर में यह 24वां टेस्ट है और ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब यहां किसी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी हो। इससे पहले ऐसा 60 साल पहले 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने यह फैसला किया था। तब टीम इंडिया के कप्तान मनसूर अली खान पटौदी रहे थे। उन्होंने कानपुर में टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था।