R Ashwin: अश्विन पर लगा जुर्माना, TNPL मैच के दौरान की थी महिला अंपायर से बहस; बल्ला पटकते वीडियो हुआ था वायरल
रविवार को अश्विन के नेतृत्व वाली डिंडीगुल ड्रैगंस का रविवार को आईड्रीम तिरुप्पुर तमिजहंस से सामना हुआ। इस मैच में अश्विन सिर्फ 18 रन बना सके। उन्हें आर साई किशोर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया, जिस पर वह काफी नाराज नजर आए। गेंद लेग स्टंप से बाहर पिच हो रही थी, ऐसे में अंपायर का फैसला संदेह के घेरे में था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, रविवार को अश्विन के नेतृत्व वाली डिंडीगुल ड्रैगंस का रविवार को आईड्रीम तिरुप्पुर तमिजहंस से सामना हुआ। इस मैच में अश्विन सिर्फ 18 रन बना सके। उन्हें आर साई किशोर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया, जिस पर वह काफी नाराज नजर आए। गेंद लेग स्टंप से बाहर पिच हो रही थी, ऐसे में अंपायर का फैसला संदेह के घेरे में था। इसके बावजूद महिला अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।
पवेलियन लौटने से पहले अश्विन को मैदानी महिला अंपायर वेंकटेशन कृतिका से बहस करते देखा गया। लेकिन अंपायर ने उनकी एक नहीं सुनी, ऐसे में दिग्गज खिलाड़ी को पवेलियन लौटना पड़ा। मैदान से लौटते वक्त अश्विन ने अपना बल्ला पैड पर जोर से पटका। बता दें कि, कोयंबटूर में खेले गए इस मुकाबले में अश्विन की डिंडीगुल ड्रैगंस ने 93 रन बनाए थे। जवाब में आईड्रीम तिरुप्पुर तमिजहंस ने 11.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और नौ विकेट से मैच अपने नाम किया।
Ash அண்ணா Not Happy அண்ணாச்சி! 😶🌫
— Star Sports Tamil (@StarSportsTamil) June 8, 2025
📺 தொடர்ந்து காணுங்கள் | TNPL 2025 | iDream Tiruppur Tamizhans vs Dindigul Dragons | Star Sports தமிழில் #TNPLOnJioStar #TNPL #TNPL2025 pic.twitter.com/Csc2ldnRS3
अब क्रिकबज की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अश्विन पर उनकी इस हरकत के लिए जुर्माना लगाया गया है। टीएनपीएल के एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि मैच के बाद मैच रेफरी के साथ सुनवाई हुई और अंपायरों के प्रति असहमति दिखाने के लिए अश्विन पर 10 प्रतिशत और उपकरणों के दुरुपयोग के लिए अतिरिक्त 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है। अधिकारी ने कहा कि ड्रैगंस के कप्तान ने प्रतिबंधों को स्वीकार कर लिया है।