फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravichandran ashwin expresses solidarity steve smith and david warner in ball tampering scandal 
WI Inning
0/0 ( ov)
Target: 250
Innings Break : WI need 250 runs in 20 remaining overs

बॉल टेंपरिंग विवाद पर पहली बार बोले अश्विन, स्मिथ-वॉर्नर के लिए भगवान से मांगी यह दुआ

Fri, 30 Mar 2018 07:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
ravichandran ashwin expresses solidarity steve smith and david warner in ball tampering scandal 
रविचंद्रन अश्विन

टीम इंडिया के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने बॉल टेंपरिंग विवाद में फंसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर का समर्थन किया है। इससे पहले कई सारे क्रिकेटर स्मिथ-वॉर्नर का समर्थन कर चुके हैं, जिसमें  सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा और फाफ डु प्लेसिस का नाम शामिल है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ऑस्ट्रलिया पहुंचने के बाद स्मिथ ने इस मसले पर मीडिया से मुखातिब हुए और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अपनी गलती को भी स्वीकारा। इसके साथ वह इस हरकत के लिए सबसे माफी मांगी और मीडिया के सामने वह फूट-फूटकर रोने भी लगे थे। जिसके बाद अश्विन ने कहा, 'दुनिया सिर्फ आपको रूलाना चाहती है, एक बार आप रो दिए तो वे संतुष्ट हो जाएंगे और इसके बाद खुश रहेंगे।' अश्विन ने उम्मीद जताते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस विवाद को भुलाकर आगे बढ़े।
विज्ञापन

 

Trending Videos

ravichandran ashwin expresses solidarity steve smith and david warner in ball tampering scandal 
स्टीव स्मिथ

अश्विन ने ट्वीट के जरिए लिखा, 'दुनिया केवल आपको रोते हुए देखना चाहती है, यदि आप रो दिए तो वह संतुष्ट हो जाते हैं और फिर खुश रहते हैं। शब्द ही केवल हमदर्दी नहीं है, अब भी लोगों में यह सहानुभूति है। भगवान स्टीव स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट को इससे बाहर निकलने की ताकत दे। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'डेविड वॉर्नर को भी इससे बाहर निकलने के लिए ताकत की जरूरत होगी, उम्मीद करता हूं कि उनका प्लेयर यूनियन उन्हें यह धैर्य दिलाए।
 




बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बेनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ करते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया था। इसके बाद मीडिया से बात चीत में स्टीव स्मिथ ने इस बात को स्वीकार भी किया था। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने जांच में इन खिलाड़ियों को दोषी पाया और स्टीव स्मिथ व डेविड वॉर्नर का एक साल के लिए बैन किया गया।

वहीं, सलामी बल्लेबाज बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने के लिए क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया। वहीं, स्मिथ से कप्तानी भी छीन ली गई। साथ ही साथ डेविड वॉर्नर को भी उप-कप्तान से हटा दिया गया। इतना ही स्मिथ पर मैच फीस का 100 और बैनक्रॉफ्ट पर 75 फीसदी का जुर्माना भी लगाया गया। इतना ही नहीं स्मिथ और वॉर्नर को आईपीएल से भी बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed