{"_id":"59de63644f1c1bc1678b53a6","slug":"ravichandran-ashwin-clears-yo-yo-endurance-test-will-play-in-ranji-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी ने पास किया यो-यो टेस्ट ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी ने पास किया यो-यो टेस्ट
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
आर अश्विन
- फोटो : PTI
टीम इंडिया से फिलहाल काउंटी क्रिकेट खेलने के नाम पर बाहर चल रहे स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन स्वदेश लौट आए हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस साबित करते हुए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में यो-यो फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है।
अश्विन ने हाल में तमिलनाडु की तरफ से आंध्र प्रदेश के खिलाफ रणजी मैच खेला है। उन्होेंने ने ट्वीट कियाए ‘बंगलूरू की यात्रा शानदार रही। यो-यो टेस्ट पास किया। अब वापस रणजी ट्रॉफी 2017 टीम तमिलनाडु में।’ इंग्लैंड में वॉरेस्टरशर की ओर से काउंटी क्रिकेट खेलकर लौटने के बाद राज्य (तमिलनाडु) के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम में रणजी का पहला मैच खेलने वाले अश्विन यो-यो टेस्ट के लिए बंगलूरू गए थे।
इससे पहले उन्होंने कहा था कि वह यो-यो टेस्ट के लिए तैयार है। उन्होंने कहा,‘मैं मानकों को मानने वाला इंसान हूं। अगर कोई नया मानक बना है तो मैं उसे पाने की पूरी कोशिश करता हूं। हर नेतृत्व के लिए टीम के लिए कुछ योजना होती है। अगर मौजूदा नेतृत्व की यह योजना है तो इसका सम्मान करना चाहिए।’