फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi shastri will again apply for the post of indian cricket team coach

भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनने की होड़ में रवि शास्त्री, अगस्त में होगा चयन

Thu, 25 Jul 2019 09:07 AM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Jul 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
Ravi shastri will again apply for the post of indian cricket team coach
ravi shastri

भारतीय टीम के वर्तमान कोच रवि शास्त्री ने फिर मुख्य कोच पद पर दावा जताने के संकेत दिए हैं। उनका इंटरव्यू वेस्टइंडीज दौरे के बीच में होगा। यह इंटरव्यू एडहॉक क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (सीएसी) स्काइप के जरिए लेगी। बोर्ड ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि मुख्य कोच और सपोर्ट स्टाफ के चयन की प्रक्रिया 15 अगस्त तक निपटा ली जाएगी। यही नहीं दो को छोड़कर शास्त्री की पूरी टीम एक बार फिर से सपोर्ट स्टाफ के लिए दावा जताएगी। इनमें शास्त्री के खास और गेंदबाजी कोच भरत अरुण केअलावा बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ भी शामिल हैं।

विज्ञापन

 

वेस्टइंडीज दौरे पर होगी टीम तब चुना जाएगा कोच

बोर्ड कोच और सपोर्ट स्टाफ का चयन ज्यादा लंबे समय तक नहीं खीचना चाहता है। बताया जा रहा है कि 29 जुलाई या उसके आसपास टीम वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होगी। तीस जुलाई कोच और सपोर्ट स्टाफ के आवेदन की अंतिम तिथि है। इसके बाद आए हुए आवेदनों की छानबीन की जाएगी। सभी योग्य उम्मीदवारों का सीएसी के समक्ष इंटरव्यू दो से तीन दिन के अंदर कराने की योजना है। ये सभी इंटरव्यू खुद सामने पेश होकर या फिर स्काइप, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किए जाएंगे। 15 अगस्त तक नया कोच टीम इंडिया के सामने होगा। उस दौरान टीम वेस्टइंडीज में होगी। सूत्र बताते हैं कि शास्त्री ने दोबारा दावा जताने के संकेत दिए हैं। उन्होंने बोर्ड से अब तक दावेदारी के लिए इंकार नहीं किया है। उन्हें आवेदन नहीं करने की छूट दी गई है। शास्त्री को सीधे इंटरव्यू देना होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिग्गज जता सकते हैं दावा

मुख्य कोच के लिए कई नामी दिग्गज दावा जता सकते हैं। इनमें सबसे प्रमुख सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी प्रमुख हैं। उन्होंने पिछली बार भी दावा जताया था। बताया जाता है कि मूडी का प्रस्तुतिकरण सीएसी के समक्ष बेहद शानदार था। वहीं बल्लेबाजी कोच के लिए प्रवीण आमरे की ओर से भी दावा जताने की बात सामने आई है, जबकि फील्डिंग कोच के लिए जोंटी रोड्स भी आवेदन कर सकते हैं। 26 जुलाई तक यह कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की सीएसी पर सीओए की मुहर लगने की उम्मीद है, लेकिन यह सीएसी सिर्फ कोच का चयन करेगी। चयनकर्ताओं के चयन का जिम्मा नई सीएसी को दिया जाएगा।


 
विज्ञापन

शास्त्री व कोहली की सीओए के सामने अब तक नहीं हुई पेशी

विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद सीओए चेयरमैन विनोद राय का बयान आया था कि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली से पूछताछ की जाएगी, लेकिन सूत्र बताते हैं कि सीओए की दोनों के साथ अब तक कोई बैठक नहीं हुई है। इस सप्ताह भी दोनों के साथ मुलाकात की उम्मीद नहीं है। इसके बाद टीम वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना हो जाएगी। सूत्र बताते हैं कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में जरूर हार गई, लेकिन सीओए टीम के प्रदर्शन से खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed