{"_id":"644d53d5ed4164e4c7092975","slug":"ravi-shastri-statement-regarding-captaincy-said-virat-kohli-should-take-command-in-rohit-sharma-absence-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Team India: कप्तानी को लेकर रवि शास्त्री का बड़ा बयान, कहा- रोहित की अनुपस्थिति में कोहली ही संभाले कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: कप्तानी को लेकर रवि शास्त्री का बड़ा बयान, कहा- रोहित की अनुपस्थिति में कोहली ही संभाले कमान
Sat, 29 Apr 2023 10:58 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 29 Apr 2023 10:58 PM IST
सार
आईपीएल में इस समय फाफ डुप्लेसिस के चोटिल होने के कारण कोहली इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कप्तानी भी कर रहे हैं। डुप्लेसिस ‘इंपैक्ट खिलाड़ी’ के तौर पर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि कप्तान रोहित शर्मा अगर किन्हीं कारणों से उपलब्ध नहीं रहते हैं तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जैसे बड़े मैचों में विराट कोहली को कप्तानी सौंपी जानी चाहिए। शास्त्री ने आगे कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर स्थगित हुए आखिरी टेस्ट में कप्तानी के लिए कोहली को कहना चाहिए था चूंकि रोहित उस मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे।
शास्त्री ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, ''ऐसे बड़े मैच के लिए मैं चाहूंगा कि रोहित फिट रहें क्योंकि वह कप्तान हैं, लेकिन अगर किन्हीं कारणों से वह नहीं खेल पाते हैं तो भारतीय टीम को उस दिशा में सोचना चाहिए।" उनसे पूछा गया था कि रोहित के नहीं खेलने पर क्या कोहली को टीम की कप्तानी करनी चाहिए। शास्त्री ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए भी ऐसा ही किया जाना चाहिए था।
पूर्व भारतीय कोच ने कहा, ''रोहित के चोटिल होने पर मुझे लगा था कि विराट कप्तान होंगे। अगर मैं कोच होता तो यही सुझाव देता। मुझे यकीन है कि राहुल (द्रविड़) ने भी यही किया होगा। मेरी उनसे बात नहीं हुई है।'' विराट की कप्तानी में भारत ने 2021 की सीरीज में 2 -1 की बढ़त बनाई थी। बाद में यही मैच कोविड-19 के कारण एक साल के लिए स्थगित हो गया था। अंतिम टेस्ट के समय तक विराट ने कप्तानी छोड़ दी थी। ऐसे में जब रोहित उपलब्ध नहीं थे तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कप्तानी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
आईपीएल में इस समय फाफ डुप्लेसिस के चोटिल होने के कारण कोहली इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कप्तानी भी कर रहे हैं। डुप्लेसिस ‘इंपैक्ट खिलाड़ी’ के तौर पर खेल रहे हैं। शास्त्री ने कहा, ''वह अपने खेल का पूरा मजा ले रहे हैं। पिछले साल जब हम बात कर रहे थे कि क्या उन्हें ब्रेक की जरूरत है या नहीं है। उनके कंधों पर मानों पूरी दुनिया का बोझ था लेकिन अब वह ऊर्जा, आनंद और उत्साह फिर लौट आया है जिसे देखकर अच्छा लग रहा है।''