फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri says virat Kohli is overcooked needs a break if wants to play next six seven years

Ravi Shastri on Kohli: विराट कोहली पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान, अगले छह-सात साल खेलना है तो करें यह काम

Wed, 20 Apr 2022 12:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 12:55 PM IST
सार

रवि शास्त्री के अनुसार विराट कोहली लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं और वो मानसिक रूप से थक चुके हैं। अगर वो अगले छह-सात साल तक भारत के लिए खेलना चाहते हैं तो उन्हें कुछ समय के लिए ब्रेक लेने की जरूरत है। 
 

विज्ञापन
Ravi Shastri says virat Kohli is overcooked needs a break if wants to play next six seven years
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर विराट कोहली अगले छह-सात साल तक देश के लिए खेलना चाहते हैं तो उन्हें आराम करना चाहिए। शास्त्री के अनुसार विराट कोहली को कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेकर मानसिक थकान मिटानी चाहिए और फिर मैदान पर वापसी करनी चाहिए। कोहली लंबे समय से किसी भी मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। इसका असर भारत के प्रदर्शन पर भी पड़ा है और 2021 टी20 विश्व कप हारने के बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका से वनडे और टी20 सीरीज भी हारी थी।
विज्ञापन


शास्त्री के अनुसार कोहली मानसिक रूप से थक चुके हैं। इसी वजह से उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में विराट सात पारियों में सिर्फ दो बार 40 से ज्यादा का स्कोर बना पाए हैं। सभी फॉर्मेट को मिला लिया जाए तो पिछली 100 पारियों में उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है। इस दौरान वो भारत की टी20 और टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं, जबकि उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाया गया था। इससे पहले उन्होंने आरसीबी की कप्तानी भी छोड़ दी थी। 
विज्ञापन

कोहली जैसे खिलाड़ियों को सहेजना चाहिए
स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में रवि शास्त्री ने कहा कि कोरोनाकाल में रवि शास्त्री जैसे खिलाड़ियों को संभालकर रखने की जरूरत है। बायो बबल में उन्हें सीमित जगहों पर आने-जाने की अनुमति है और इससे उनका खेल प्रभावित हुआ है। शास्त्री के अनुसार चाहे दो महीना हो, एक महीना हो या 15 दिन हों। इंग्लैंड दौरे से पहले का समय हो या उसके बाद का। उन्हें आराम की जरूरत है , क्योंकि उनके अंदर 6-7 साल का क्रिकेट बचा हुआ है और आप नहीं चाहेंगे कि वो मानसिक रूप से थककर इसे खो दें। 

खिलाड़ियों के साथ समानुभूति की जरूरत
शास्त्री ने कहा कि जब वो कोच थे, तभी ये सारी चीजें शुरू हुई थीं। इस दौरान ही उन्होंने कहा था कि हमें खिलाड़ियों के साथ समानुभूतु रखने की जरूरत होगी। अगर आप जबरदस्ती करते हैं तो वहां पर पर बहुत ही महीन फर्क रह जाता है, जब कोई खिलाड़ी वहां रहकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता है या अपना सब कुछ खो देता है। इसलिए हमें बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दुनिया में एक या दो और खिलाड़ी होंगे, जो इसी समस्या से जूझ रहे होंगे और इस पर ध्यान देने की जरूरत है। 

विराट के लिए छह महीने का ब्रेक जरूरी
केविन पीटरसन ने भी कहा था कि विराट को क्रिकेट और सोशल मीडिया से दूरी बनानी चाहिए ताकि वो खुद को तरोताजा कर सकें। उन्होंने कहा था कि विराट को शादी से लेकर बेटी और मीडिया तक हर चीज का ध्यान रखना पड़ता है। मौजूदा समय में वो सबसे बड़े स्टार हैं। पीटरसन के अनुसार कोहली को छह महीने के लिए क्रिकेट और सोशल मीडिया से दूरी बना लेनी चाहिए। जब स्टेडियम में दर्शक लौटे, तब उन्हें मौका दिया जाना चाहिए और उन पर विश्वास जताया जाना चाहिए। इसके बाद वो दो या तीन साल तक योगदान दे सकते हैं। पीटरसन के अनुसार विराट के लिए अच्छा प्रदर्शन करना बेहद मुश्किल है, क्योंकि वो मानसिक रूप से थक चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed