फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravi shastri says team india have opportunity to prove themselves

हेड कोच रवि शास्त्री ने बताया, दक्षिण अफ्रीका में सफल होने के लिए क्या करना होगा

Sat, 02 Dec 2017 12:10 PM IST
डिजिटल टीम- अमर उजाला
डिजिटल टीम- अमर उजाला Updated Sat, 02 Dec 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
ravi shastri says team india have opportunity to prove themselves
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : BCCI

टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है, लेकिन मौजूदा टीम में प्रोटियाज को कड़ी टक्कर देने की क्षमता है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कम तैयारियों की खबरों ने जोर जरूर पकड़ा था, लेकिन हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम के लिए अपने आप को साबित करने का शानदार मौका है।

विज्ञापन


शास्त्री ने एक अवॉर्ड फंक्शन में कहा, 'दक्षिण अफ्रीका दौरा अपने आप को साबित करने का शानदार मौका होगा। विदेश में जीत का मंत्र निरंतरता है। इस टीम में बाहर जीतने की क्षमता है। मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि यह लड़के क्यों प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे।'
विज्ञापन


टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज के दौरान कप्तान विराट कोहली ने कहा था, 'हमें दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी के लिए एक महीने का समय मिलना चाहिए था। हम कैंप में पर्याप्त तैयारी कर पाते, लेकिन अब हमें वो सभी तैयारी बेहद कम समय में करना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने साथ ही कहा, 'समय की कमी है। मेरे ख्याल से भविष्य में इस पर ध्यान देना होगा क्योंकि जब हम विदेश में जाते हैं तो हार पर लोग निशाना बना लेते हैं। मगर कोई ये नहीं देखता कि हमें किसी विदेशी सीरीज में खेलने के लिए तैयारी का कितना समय मिला।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed